जीवनशैली

बाल कमजोर हो गए है, ये Hair Oil लगाए, मिलता है फायदा


बाल टूटना या झडऩा आज कल एक आम समस्या बन गई है। खराब जीवनशैली, पोषक युक्त भोजन न करना और धूल-मिट्टी के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। लेकिन कई बार केमिकल युक्त ऑयल और शैंपू का अधिक इस्तेमाल करने से भी बाल टूटने लगते हैं।
बालों के लिए ऑयल मसाज बहुत जरूरी है। दरअसल, तेल बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है और इन्हें हेल्दी रखता है। जिससे बाल टूटने की समस्या कम हो जाती है। स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए ऑर्गेनिक हेयर ऑयल के मसाज करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं अलग-अलग गुणों से भरपूर ऑर्गेनिक ऑयल के बारे में।

कोल्ड-प्रेस्ड ऑर्गन ऑयल (Cold-pressed organ oil)
यह दुनिया का सबसे रेयर ऑर्गेनिक ऑयल है। इसे लिक्विड गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। ऑर्गन ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, खनिज और एंटी ऑक्सीडेंट, फाइटोस्टेरोल और एसेंशियल फैटी एसिड पाया जाता है। यह बालों और त्वचा में नमी बनाए रखता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है। यह ऑयल कोल्ड-प्रेस्ड होता है और इसमें कुछ नहीं मिलाया जाता है।

Also Read: बाल बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय जानियें

ऑर्गेनिक हिबिस्कस (Organic hibiscus), आंवला और भृंगराज ऑयल
ये ऑयल बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। जिससे बाल टूटने के साथ ही समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या भी दूर हो जाती है। भृंगराज ऑयल स्कैल्प में गहराई तक पहुंचता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो डैंड्रफ दूर करता है और बालों को सफेद होने से बचाता है। जबकि हिबिस्कस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो बालों को स्वस्थ रखता है।

ऑर्गेनिक बादाम का तेल (Organic almond oil)
कोल्ड-प्रेस्ड बादाम के तेल में इमोलिएंट प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसमें एसेंशियल फैटी एसिड, विटामिन ए, बी1, बी2, बी6 और विटामिन ई पाया जाता है। यह बालों की जड़ों में गहराई से पोषण प्रदान करता है और डैमेज होने से बचाता है। इसके अलावा बादाम का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और बालों की वृद्धि में मदद करता है।

पंपकिन सीड ऑयल (Pumpkin Seed Oil)
यह ऑयल बहुत पौष्टिक होता है। साथ ही यह वेजीटेबल प्रोटीन से भरपूर होता है। पंपकिन सीड ऑयल में गामा-टोकोफेरोल अधिक मात्रा में पाया जाता है। इस गाढ़े और हरे ऑयल में जिंक, मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। जिंक न सिर्फ बालों को घना और मोटा बनाता है बल्कि हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है।

ऑर्गेनिक लैवेंडर और सेज हेयर ऑयल (Organic Lavender and Sage Hair Oil)
ये ऑयल स्कैल्प में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं और बालों के विकास में मदद करते हैं। लैवेंडर और सेज ऑयल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को गहराई से पोषण प्रदान करते हैं। यह बालों टूटने की समस्या को दूर करने में मदद करता है। हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए ऑर्गेनिक ऑयल फायदेमंद हैं। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।

Share:

Next Post

पाकिस्तान की नई कारस्तानी, अफगानिस्तान से आने वाले प्याज में डाल रहा अड़ंगा

Wed Oct 28 , 2020
नई दिल्ली। देश में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। देश में प्याज की कमी को पूरा करने के लिए सरकार अफगानिस्तान से इसका आयात कर रही है लेकिन पाकिस्तान इसमें अड़ंगे डाल रहा है। अफगानिस्तान के कारोबारियों का आरोप है कि पाकिस्तान की कारस्तानी के कारण भारत के लिए निर्यात किए जाने वाला […]