img-fluid

आधी रात को इंदौर-उज्जैन रोड पर भीषण सडक़ हादसा, डम्पर और कार भिड़ी

May 14, 2026

इन्दौर। आधी रात को इंदौर-उज्जैन रोड पर भीषण सडक़ हादसा हो गया, घटना में एक डंपर और कार आपस में भिड़ गए। हालांकि ऐसी किसी दुर्घटना की जानकारी पुलिस को नहीं लगी है। उधर कार की हालत देखकर लग रहा है कि उसमें सवार लोगों की हालत गंभीर होगी।

मिली जानकारी के अनुसार सांवेर इलाके के तराना ग्राम के पास रात करीब 12 बजे यह हादसा हुआ है, जिसमें लाल रंग की एक कार की डंपर से भिडं़त हुई है। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन टकराने के बाद काफी दूर उछल गए। लाल रंग की कार के एयरबलून भी खुले थे। कार बाहर की दिखाई दे रही है। उसके अगले पहिए भी निकल चुके थे। घटना के बाद सडक़ पर जाम की स्थिति बन गई। सांवेर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। अब पुलिस पता लगा रही है कि हादसे में घायल कहां गायब हो गए।


  • मौत के जिम्मेदार पर पुलिस ने दर्ज किया केस
    उधर अलग-अलग जगह सडक़ हादसों में लापरवाही वाहन चालकों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बड़ोदिया खान में एक एक्सयूवी कार वाले ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। जिसमें सौरभ मेहरा की कार क्षतिग्रस्त हुई और उसमें सवार लोग घायल हुए है। खुडै़ल पुलिस ने बताया कि नया बायपास ब्रिज के पास खुडैलखुर्द में डंपर वाले ने बाइक सवार सक्षण चौधरी निवासी ग्राम सुल्लाखेड़ी को टक्कर मार दी थी। घटना में सक्षण की मौत हो गई थी। उसे टक्कर मारने वाले डंपर चालक की जानकारी निकालकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इंदौर खंडवा रोड तलाई नाके पर कार वाले ने बाइक सवार बलराम को टक्कर मार दी, जिससे उसे चोटे आई। कार वाले पर केस दर्ज कर लिया गया है।

    Share:

  • बड़ा कानूनी कदम: रॉबर्ट वाड्रा ने HC का दरवाजा खटखटाया, समन पर उठाए सवाल

    Thu May 14 , 2026
    नई दिल्ली। नई दिल्ली New Delhi)में एक बार(high-profile) फिर चर्चित जमीन सौदे (land deal)से जुड़ा मामला सुर्खियों में है। इस बार मामला (Robert Vadra) की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट Delhi High Court)में दाखिल की गई याचिका को लेकर है। वाड्रा Robert Vadra)ने निचली अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती देते हुए अदालत से राहत की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved