टेक्‍नोलॉजी देश

इस तरह से आप भी देख सकेंगे आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग? जानें सूर्य मिशन के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के बाद भारत सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Surya Mission Aditya-L1) लॉन्च करने के लिए तैयार है। चंद्रमा पर उतरने के कुछ दिन बाद भारत आज यानी शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन को लॉन्च करेगा। प्रक्षेपण इसरो के विश्वसनीय रॉकेट पीएसएलवी के माध्यम से किया जाएगा।


इस मिशन से क्या फायदा होगा
इसरो के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे करीब मौजूद तारा है। यह तारों के अध्ययन में हमारी सबसे ज्यादा मदद कर सकता है। इससे मिली जानकारियां दूसरे तारों, हमारी आकाश गंगा और खगोल विज्ञान के कई रहस्य और नियम समझने में मदद करेंगी। हमारी पृथ्वी से सूर्य करीब 15 करोड़ किमी दूर है। आदित्य एल1 वैसे तो इस दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय कर रहा है, लेकिन इतनी सी दूरी तय करके भी यह सूर्य के बारे में हमें ऐसी कई जानकारियां देगा, जो पृथ्वी से पता करना संभव नहीं होता।

कितना मुश्किल होगा भारत का यह मिशन?
जानकारी के अनुसार, आदित्य-एल1 (Surya Mission Aditya-L1) अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल-1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए बनाया गया है। एल-1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।

कहां देख सकेंगे रॉकेट लॉन्च?
इसरो ने आदित्य एल-1 (Surya Mission Aditya-L1) की लॉन्चिंग दुनिया को दिखाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। संस्थान ने अपनी वेबसाइट पर आदित्य एल-1 के लॉन्च को श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से सीधा दर्शकों को दिखाने के लिए व्यू गैलरी की सीटें बुक करने का विकल्प दिया था। हालांकि, इसके लिए सीमित सीटें ही थीं, जो कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद ही भर गईं।

इतना ही नहीं इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर दर्शक आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देख सकते हैं और पल-पल के अपडेट्स हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इसरो के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी लॉन्च को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

 

Share:

Next Post

US: अमेरिकी संसद ने भारत के साथ जेट इंजन निर्माण को दी मंजूरी

Sat Sep 2 , 2023
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिकी संसद (American Parliament) ने जीई एरोस्पेस (GE Aerospace) व हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) (Hindustan Aeronautical Limited – HAL) की साझेदारी के तहत भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों (Indian Air Force fighter planes) के लिए इंजान निर्माण को हरी झंडे दे दी है। जीई व एचएएल के बीच इस आशय का समझौता जून […]