इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंडिगो ने निरस्त की पुणे उड़ान, इंदौर में यात्री परेशान

कंपनी ने बताया प्री-प्लांड कैंसिलेशन, एयर इंडिया की फ्लाइट एक घंटा देरी से आई
इंदौर।  इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर शनिवार को पुणे जाने के लिए पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस ( indigo airlines) ने अपनी पुणे (Pune) फ्लाइट को निरस्त कर दिया, जिससे इस फ्लाइट में बुकिंग कर चुके यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भी पुणे नहीं जा पाए।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की पुणे फ्लाइट (6ई-721) दोपहर 11.55 बजे पुणे (Pune) से इंदौर आती है और 12.25 बजे वापस पुणे जाती है। इस फ्लाइट से जाने के लिए यात्री 10 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हुए, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि पुणे (Pune) फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया है। कुछ यात्रियों की इस बात पर कंपनी के अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। सूत्रों के मुताबिक इस फ्लाइट (flights) में यात्री बहुत ही कम होने के चलते कंपनी ने फ्लाइट (flights) को निरस्त किया। वहीं कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस फ्लाइट को कंपनी कुछ दिन पहले ही निरस्त कर चुकी थी और इसकी जानकारी यात्रियों को ई-मेल और मैसेज के माध्यम से दी गई थी। जिन यात्रियों ने बुकिंग के वक्त अपने मेल और मोबाइल नंबर सही दर्ज नहीं करवाए थे, उन तक संभवत: जानकारी नहीं पहुंच पाई। कंपनी ने एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को बाद की बुकिंग या रिफंड का विकल्प दिया।


एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट एक घंटा लेट, तकनीकी खराबी की सूचना
दूसरी ओर सुबह 8.25 बजे एयर इंडिया की मुंबई से इंदौर आकर 9 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट (flights) एक घंटा देरी से इंदौर पहुंची। सूत्रों के मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते विमान को सुधार के बाद लाया गया, जिससे फ्लाइट लेट हुई। हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने ऐसी जानकारी न होने की बात कही। फ्लाइट (flights) के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share:

Next Post

INDORE : मां ने कहा- इमाम को शहादत के बाद मिली थी जन्नत, बच्ची ने लगा ली फांसी

Sat Aug 21 , 2021
15 साल बच्ची ने मां से मोहर्रम को लेकर पूछे सवाल इंदौर।  एक लडक़ी (Girl) ने फांसी (Hanging) लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। उसके मन में क्या बात चल रही थी, यह मां भी जान नहीं पाई। वह मासूमियत (Innocence) से मां से धार्मिक सवालों के जवाब पूछने लगी तो मां भी उसे बताती रही। […]