img-fluid

इंदौर: सभी वार्डों के अध्यक्ष बदलेगी भाजपा

June 29, 2026

कई पदों पर पार्षद और विधायक के खास लोगों का कब्जा

इंदौर। भाजपा (BJP) संगठन जल्द ही वार्ड अध्यक्षों की नई सूची जारी करने वाला है। अभी तक वार्ड अध्यक्ष (Ward Chairperson) पद पर वर्षों से पार्षद और विधायक समर्थकों (Supporters of the MLA) का कब्जा है। चुनावी साल को देखते हुए नए तरीके से वार्ड की इकाई का गठन किया जाएगा। फिलहाल नगर संगठन ने मंडल अध्यक्षों से सक्रिय कार्यकर्ताओं की जानकारी निकालना शुरू कर दिया है।



  • भाजपा भले ही लाख दावे करती है कि संगठन और सत्ता दोनों अलग-अलग रहते हैं। इसलिए पदाधिकारियों का चयन भी सत्ता में बैठे लोगों के समर्थकों की बजाय सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच से किया जाता है, लेकिन ऐनवक्त पर पार्षद और विधायकों की राय को भी तवज्जो दी जाती है और वे अपने-अपने समर्थकों को संगठन में पद दिलाने में कामयाब हो जाते हैं। इंदौर के सभी 85 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष लंबे समय से काबिज है। भाजपा ने सभी अध्यक्षों के बदलने की योजना तैयार की है और इसके लिए नीचे की इकाई से नाम मांगे गए हैं। ये सभी वार्ड अध्यक्ष करीब पांच सालं से इसी पद पर जमे हुए हैं। जिन्हें वार्ड अध्यक्ष के पद से हटाया जाएगा, उन सक्रिय अध्यक्षों को पार्टी में अन्य जवाबदारी सौंपी जाएगी, वहीं कोशिश की जा रही है कि जो नया अध्यक्ष आए वह पार्षद या विधायक की पसंद का न हो, क्योंकि वह संगठन के कामों की अपेक्षा जिन्होंने पद दिलवाया है, उनका गुणगान करते रहते हैं। संभवत: जुलाई माह में सभी 85 वार्डों में नए अध्यक्ष देखने को मिल सकते हैं।

    Share:

  • आयरलैंड से सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पर आइसलैंड क्रिकेट का तंज, गौतम गंभीर को लेकर किया वायरल पोस्ट

    Mon Jun 29 , 2026
    नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज (T20 International Series) में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस अप्रत्याशित नतीजे के बाद भारतीय टीम (Indian Cricket Team) की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट (Iceland Cricket) की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गई है, जिसमें भारतीय टीम के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved