
इंदौर। इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी देने के नाम पर व्यापारी से 3 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले व्यापारी को 10 लाख रुपए की USDT (क्रिप्टोकरेंसी) ट्रांसफर कर भरोसा जीता था। इसके बाद 3 लाख रुपए की क्रिप्टोकरेंसी देने का झांसा देकर नकद रुपए ले लिए और बिना क्रिप्टोकरेंसी दिए फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप बुक्कड़ और विक्की शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरसल पुलिस को व्यापारी सुनील चौधरी ने शिकायत में बताया कि वह प्रदीप को करीब तीन महीने से जानता है। दोनों की पहचान वॉट्सऐप के जरिए हुई थी। सितंबर 2025 में सुनील ने प्रदीप और विक्की से 10 लाख रुपए की USDT ली थी। क्रिप्टोकरेंसी मिलने के बाद दोनों पर उसका भरोसा पक्का हो गया। 25 सितंबर को दोनों से वॉट्सऐप कॉल पर बातचीत हुई। उन्होंने सुनील से कहा कि वे उसे 3 लाख रुपए की क्रिप्टोकरेंसी दे देंगे। इसके लिए उसे दशहरा मैदान बुलाया गया। सुनील अपने दोस्त अभिषेक के साथ वहां पहुंचा, जहां विक्की मिला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved