img-fluid

इंदौर: निगम मेें अब नाला सफाई घोटाला…मलबे से भरे मिले बोगदे

June 12, 2026

आगे पाठ पीछे सपाट…महापौर परिषद सदस्य ने ही वीडियो जारी कर खोली पोलपट्टी

इंदौर। नगर निगम (Municipal Corporation) द्वारा बारिश (Rain) के मौसम की निकटता को देखते हुए नालों की सफाई (drain-cleaning) के लिए चलाए गए अभियान की पोल खुलकर सामने आ गई है। निगम महापौर परिषद के सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए हैं। इन वीडियो से निगम द्वारा अब तक किए जा रहे दावे की हकीकत सामने आ गई है।


  • हर साल बारिश का मौसम शुरू होने से पहले नगर निगम द्वारा नालों की सफाई का अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत नाले में फैला हुआ कचरा निकालकर साफ किया जाता है। इस अभियान के पीछे मकसद यह होता है कि जब बारिश में पानी गिरे तो वह जमाव होने के बजाय आसानी के साथ बहता हुआ आगे जा सके। इस कार्य को करने पर नगर निगम द्वारा हर साल करोड़ों की राशि खर्च की जाती है। इस साल भी निगम की ओर से पिछले डेढ़ महीने से नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में निगम द्वारा कितना अच्छा काम किया गया है इसकी पोल निगम महापौर परिषद के सदस्य ने ही खोलकर सामने रख दी है। निगम की जल समिति के प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कल सोशल मीडिया पर अलग-अलग स्थानों के वीडियो जारी किए हैं। इस वीडियो के माध्यम से बताया गया है कि इन स्थानों पर सफाई के नाम पर नगर निगम द्वारा कुछ भी नहीं किया गया है। यहां कचरा और मलबे का ढेर लगा हुआ है। उनके द्वारा पहला वीडियो जंजीरवाला चौराहा से अटल द्वार की तरफ जाने वाले रास्ते पर बीच में आने वाले नाले का जारी किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पूरे नाले में कचरा भरा हुआ है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में विध्वंस का मलबा भी यहां लाकर डाल दिया गया है। हालत इतनी खराब है कि पुल के नीचे बने बोगदे में से एक बोगदा तो इस कचरे से पूरा भरा गया है। इसके अलावा उनके द्वारा जूनी इंदौर ओवरब्रिज के नीचे लगे कचरा और मलबे के ढेर को भी सार्वजनिक किया गया है। यह वीडियो जारी करते हुए उनके द्वारा निगम के स्वच्छता विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवालिया निशान लगाया गया है। उन्होंने पूछा है कि जब 2 महीने पहले से इस काम को शुरू किया गया है तो विभिन्न जोनल कार्यालय पर पदस्थ स्वच्छता अधिकारियों द्वारा इन कार्यों की किस तरह से निगरानी की जा रही है।

    Share:

  • कॉन्ट्रैक्ट विवाद और स्टारडम पर अशोक पंडित का बड़ा बयान: बोले- 'डॉन 3' के मसले को 'धुरंधर' की सफलता से न जोड़ें

    Fri Jun 12 , 2026
    नई दिल्ली । अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही चर्चाओं और विवादों (Controversies) के बीच फिल्म उद्योग (Film Industry) से जुड़े वरिष्ठ फिल्मकार और संगठन प्रतिनिधि अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved