इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर यातायात पुलिस अब चलाएगी रोको-टोको अभियान

  • यातायात पुलिस का साथ देंगे नगर सुरक्षा समिति के सदस्य

इंदौर। इंदौर यातायात पुलिस (Indore Traffic Police) अब यातायात नियम उल्लंघन (traffic rule violation) करने वालों के लिए रोको-टोको अभियान चलाएगी। इसमें यातायात पुलिस की मदद नगर सुरक्षा समिति (city security committee) के सदस्य करेंगे। आज यातायात डीसीपी महेश चंद जैन (Traffic DCP Mahesh Chand Jain) नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक ली और उनसे इस अभियान में शामिल होने की अपील की।


डीसीपी यातायात ने समिति के सदस्यों से कई पहलुओं पर बात की और शहर के यातायात को सुगम सुरक्षित और सुखद बनाने में उनका अमूल्य सहयोग देने की अपील भी की। अब नगर सुरक्षा समिति के सदस्य अपने नजदीकी चौराहे पर यातायात पुलिस के अधिकारी और जवानों के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन में साथ देंगे। साथ ही ऐसे वाहन चालक, जो लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, उन्हें नियमों का पालन करने की समझाइश देंगे। इसके लिए डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर समिति के सदस्यों को चौराहे पर पी.ए सिस्टम भी उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यातायात प्रबंधन पुलिस की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। साथ ही शहर के अन्य जिम्मेदार लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ने की बात कही है। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share:

Next Post

MPBSE ने बदली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख

Mon Oct 31 , 2022
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आदेश जारी दिए हैं. नए आदेश के अनुसार, 10वीं और 12वीं की लिखित परिक्षाएं 15 फरवरी की जगह 1 मार्च से आयोजित की जाएंगी. कहा जा रहा है कि माशिमं ने […]