बड़ी खबर

बस 2 दिन और… फिर फतह हो जाएगा चांद! जानें कैसे होगी चंद्रयान 3 की लैंडिंग

नई दिल्ली: चांद (Moon) पर पहुंचने की रेस में भारत (India) ने रूस (Russia) को पीछे छोड़ दिया है. रूस का लूना-25 (Luna-25) चंद्रमा पर क्रैश कर चुका है. बता दें कि लूना-25 भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Latest) की लैंडिंग से दो दिन पहले चांद की सतह पर उतरने वाला था. हालांकि रविवार (Sunday) को यह चांद से टकराकर क्रैश हो गया. अब पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई है. इस खबर में हम आपको इसके लैंडिंग का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं.

बता दें कि चंद्रयान-3 इस समय चांद से 25 किमी की दूरी पर चक्कर लगा रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि लैंडर माड्यूल सॉफ्ट लैंडिंग से पहले अंदरूनी जांच की प्रक्रिया से गुजरेगा. इसके बाद यह लैंडिंग साइट पर सूरज के निकलने का इंतजार करेगा.

मालूम हो कि लैंडर मॉड्यूल में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान हैं. रोवर प्रज्ञान लैंडर विक्रम की गोद में बैठकर चांद की करीबी कक्षा में चक्कर लगा रहा है. 17 अगस्त को चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर मॉड्यूल विक्रम खुद ही आगे बढ़ रहा है. अब चांद से इसकी दूरी महज 25 किमी रह गई है. बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर को चांद की सतह पर पहले 23 अगस्त को 5 बजकर 47 मिनट पर उतरने की उम्मीद थी लेकिन अब ISRO ने समय में बदलाव किया है.


क्यों सूर्योदय का इंतजार
ISRO के अनुसार लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान (Lander Vikram and Rover Pragyan) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करने की उम्मीद की जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 23 अगस्त से मून पर लूनर डे की शुरुआत होगी. चांद पर एक लूनर दिन धरती के 14 दिनों के बराबर होता है. इन 14 दिनों तक चांद पर लगातार सूरज की रोशनी रहती है. चंद्रयान-3 में जो उपकरण लगे हैं उनकी लाइफ एक लूनर दिन की है. क्योंकि ये सौर्य उर्जा से संचालित होते हैं. इसलिए इन्हें संचालित करने में सूरज की रोशनी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है.

23 अगस्त को लैंडिंग नहीं हुई तो…
किसी कारण वे इस दिन लैंडिंग में सफलता हासिल नहीं हो पाती है तो फिर इसे लैंड करने के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ेगा. या इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पूरे महीने का इंतजार करना होगा. जोकि एक लूनर डे और एक लूनर नाइट के बराबर है.

Share:

Next Post

पटना-कोटा एक्सप्रेस में यात्रियों की तबियत बिगड़ी, 2 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Mon Aug 21 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli)। पुलिस (Police) के मुताबिक 90 लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन (Train) से रवाना हुआ था. इसी जत्थे में शामिल कुछ लोग असहज महसूस (people feel uncomfortable) करने लगे. इनमें से 2 लोगों की हालत बिगड़ने (deteriorate) पर उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोगों की हालत […]