आचंलिक

घर-घर में विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश

  • सुबह से ही श्रीगणेश भक्तों का शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया था
  • घर-घर में विराजे बप्पा, शहर में 120 स्थानों पर लगीं झांकियां, भक्तो में उत्साह

सिरोंज। बुधवार से गणेश उत्सव पर्व की धूम शुरू हो गई है। वहीं घर-घर में बप्पा की श्रद्धाभाव से के साथ स्थापना का दौर देर रात चलता रहा। वहीं शहर में गजानन महाराज की करीब 120 स्थानों पर बप्पा की झांकियां सज कर तैयार हो गई है। पर्व को लेकर शहर वासियों में दिन भर श्रीगणेश मंदिरों में दर्शन के लिए उत्साह नजर आया। सुबह से ही श्रीगणेश भक्तों का शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिरों श्रद्धालु देर रात दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। इस अवसर पर पूरा शहर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजेमान हुआ। वहीं झांकियों में स्थापित करने वाली प्रतिमाओं को लेने के लिए बड़ी संख्या में टोलियों के रूप में ढोल नगाड़ों की थाप नृत्य करते हुए भक्तगण मूर्तिकारों के पास पहुंचते रहे। डंडापुरा स्थित चिंतामणि श्रीगणेश मंदिर, बांसकुली स्थित श्रीगणेश मंदिर, बजरिया पुराना जेल खाना श्रीगणेश मंदिर, तोपपुरा स्थित श्रीगणेश मंदिर, गल्ला मंडी स्थित श्रीगणेश मंदिर सहित शहर अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। यहां पर मंदिरों में विधि विधान से पुजारियों के द्वारा भगवान श्रीगणेश पूजा अर्चना की गई। वहीं प्रशासन द्वारा गणेश उत्सव को लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।


वात्सल्य स्कूल में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
बुधवार से शुरू हुआ गणेश उत्सव के चलते वात्सल्य विद्यालय प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास, ढोल-नगाड़ों की आवाज व छात्र-छात्राओं की धूमधाम के साथ भगवान गणेश की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार से विद्यालय की संचालक श्रीमति देवना अरोरा, राजकुमार अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली, रुचिरा अरोरा एवं स्वाति अरोरा द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं के विशाल समूह ने भगवान गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए पूर्ण जोश एवं उत्साह से मंच पर स्थापित करके आरती संपन्न की। तत्पश्चात गुरूदेव नंदकिशोर श्रीमाली ने विद्यालय परिसर से हुए सीधे प्रसारण के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गणपति वन्दना एवं सरस्वती वंदना को देखा। छात्रों की आकर्षक प्रस्तुति से भाव-विभोर होते हुए पूज्य गुरूदेव ने अपने आशीर्वाद प्रवचनों में सभी को आशीर्वाद दिया व विद्यालय के संचालक गण, समस्त शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप निरंतर और निरंतर अपने-अपने कर्तव्य पर रहते हुए क्रियाशील रहें निश्चित रूप से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। सायंकालीन आरती में मुख्य अतिथि के रूप में शशांक भार्गव विधायक, सुनील जैन पूर्व विधायक सागर, श्रीमति सपना जैन, प्रकाश जोशी, राजेन्द्र पाल कौशल, चंद्रमोहन अरोरा, श्रीमती निर्मल अरोरा, राजेश जैन, संदीप डोंगर सिंह, श्रीमती गीतांजलि, आदेश जैन, संजय भंडारी, अनु अरोरा, अमित अरोरा, विनी अरोरा आदि सम्मिलित हुए। प्राथमिक कक्षा के नन्हें-मुन्नों छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, गणपति वंदना, नमो-नमो आदि धार्मिक व सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर उनका करतल ध्वनि से स्वागत किया। इससे पूर्व विद्यालय की संचालक देवना अरोरा द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। अंत में विद्यालय की संचालक श्रीमति देवना अरोरा ने सभी अतिथियों का आभार माना।

Share:

Next Post

घरों से लेकर चौराहों तक विराजे भगवान गजानन

Thu Sep 1 , 2022
घर-घर विराजे गणपति बप्पा पांडवों की आकर्षक साज.सज्जा की गई आज से 10 दिवसीय गणेश उत्सव पर्व शुरू आष्टा । आष्टा तहसील सहित ग्रामीण अंचलों में बुधवार से मंगल मूर्ति श्री गणेश का मंगल प्रवेश धूमधाम से हुआ। विंध्य विनाशक भगवान गजानंद की आराधना हेतु गली गली चौराहे चौराहे और बाजारों में भक्तों की उमंग […]