इंदौर न्यूज़ (Indore News)

दिन में 2 तो रात में 3 डिग्री लुढ़का पारा


उत्तरी हवाओं का असर, मौसम में ठंडक

इंदौर।  नवंबर का तीसरा सप्ताह खत्म होने के पहले हवाओं ने उत्तर का रुख कर लिया और मौसम में ठंडक घुल गई है। दिन और रात के पारे में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

शुक्रवार अलसुबह से ही मौसम ठंडकभरा रहा। सुबह-सुबह धुंध भी देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 1 से 2 दिनों में आसमान से हलके बादल गायब हो जाएंगे और पारा 2 डिग्री तक नीचे जाएगा, यानी ठंड का मौसम और ज्यादा गुलाबी होने में अब देर नहीं है। दिन का तापमान 29 डिग्री के करीब आ गया है, जो 31 डिग्री के ऊपर जा रहा था। वहीं रात का तापमान भी 16 डिग्री पर आ गया है, जो 19 दिन के करीब था। दरअसल मौसम में नवंबर के महीने में तीसरा परिवर्तन है। महीने की शुरुआत में ही अच्छी खासी ठंड माहौल में घुल चुकी थी, लेकिन फिर दक्षिणी हवाओं ने जोर पकड़ा और पारे में उछाल के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। डेढ़ सप्ताह से ज्यादा गर्मी रहने के बाद फिर से उत्तरी हवा ठंडक लेकर आई है। उम्मीद की जा रही थी यह सिलसिला अब लगातार जारी रहेगा।

Share:

Next Post

50 लाख के मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त, 248 किलो मिर्च भी

Fri Nov 20 , 2020
इंदौर सहित प्रदेशभर में अभियान शुरू… मुख्य सचिव ने कहा डार्क स्पॉट करें चिन्हित इंदौर। प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में यह अभियान शुरू करवाया। 50 लाख रुपए से अधिक की मिलावटी खाद्य सामग्री इंदौर सहित प्रदेश में अभी तक […]