जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं मॉ ब्रम्हचारिणी

  • नवरात्र के दूसरे दिन आदिशक्ति दुर्गा के दूसरे स्वरूप का हुआ पूजन
  • या देवी सर्वभूतेषु मॉ ब्रम्हचारिणी रूपेण संस्थिता।
  • नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

जबलपुर। श्रद्धा और आस्था के पावन पर्व नवरात्र के दूसरे दिन मॉ आदिशक्ति दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रम्हचारिणी का पूजन-अर्चन किया जाता है। मॉ भगवती के ब्रम्हचारिणी स्वरूप का विशेष महत्व है। इस रूप में माता की आराधना करने से अमोद्य फल की प्राप्ती होती है। माता अपने भक्तों की सारी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि माता की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार एवं संयम की वृद्धि होती है। माता को चीनी का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं। आज नवरात्र पर्व के दूसरे दिन सुबह से ही मंदिरों में माता की महाआरती और विशेष अनुष्ठान शुरु हुए। माता का विशेष श्रृगांर किया गया। शाम को भी शहर के शक्तिपीठों और मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया है।


मंदिरों में लग रहीं श्रद्धालुओं की कतारें
आज नवरात्र पर्व का दूसरा दिन है। शहर के बूढ़ी खेरमाई, खेरमाई माता मंदिर से लेकर अन्य मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मातारानी के पूजन-अर्चन के लिए लग रही हैं। भुंसारे माता रानी का विशेष श्रृगांर कर आरती की जाती है। वहीं मंदिरों में आने वाले भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए मंदिर समीतियों द्वारा पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए ऑनलाइन दर्शन की भी व्यवस्था की गई है।

गढ़ा फाटक की महाकाली के दर्शन को उमड़ रही भीड़
जबलपुर की महारानी कहे जाने वाली गढ़ाफाटक की महाकाली माता की स्थापना बैठकी के दिन गत दिवस हो चुकी है। गढ़ाफाटक की महाकाली माता के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालू पहुंचते हैं। गत दिवस माता महाकाली की स्थापना के बाद से ही सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ माता के दर्शन लाभ लेने उमड़ रही है।

बैठकी में 765 दुर्गा प्रतिमा स्थापित, 3 हजार पुलिस बल तैनात
जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में शारदेय नवरात्र पर 1399 मां दुर्गा और माता महाकाली की प्रतिमा स्थापित होना है। जिसमें से बैठकी के दिन 765 प्रतिमाओं की स्थापना विधि विधान के साथ हुई है, वहीं 634 प्रतिमाएं स्थापित होना शेष है, जो कि आज से लेकर पंचमी तक स्थापित होगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज पुलिस का सख्त पहरा है। नवरात्रि में किसी तरह का विघ्न उत्पन्न न हो इसकों लेकर करीब तीन हजार पुलिस कर्मियों का बल मैदान में है। उल्लेखनीय है कि संस्कारधानी में दुर्गोत्सव पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। पिछले वर्ष कोरोना के कारण उक्त उत्सव में फीकापन रहा, लेकिन इस मर्तबा पूरे जोश उत्साह के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। शहर भर में जगह-जगह बने पंडालों में विद्युत साज-सज्जा के साथ ही मनमोहक झाकियां तैयार की जा रहीं है। आज नवरत्रि के दूसरे दिन पंडालों में सुबह से ही भक्तिमय गीतों का बजना प्रारंभ हो गया। वहीं रात्रि में हर क्षेत्र की पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए फ्लैग मार्च निकाल रहीं है, ताकि लोग अपने को सुरक्षित महसूस किसी प्रकार से कोई विघ्न उत्पन्न न हो। इसके लिये एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये है। इसके साथ ही मेन सड़क किनारे बने पंडालों को लेकर समिति सदस्यों को विशेष हिदायत बरतने के निर्देश दिये गये है, ताकि यातायात अवरुद्ध न हो और न ही किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित हो।

Share:

Next Post

छज्जा गिरने से छात्र की मौत

Fri Oct 8 , 2021
बेलखेड़ा माध्यमिक शाला का मामला, घटना के बाद क्षेत्रीयजनों में भड़का आक्रोश जबलपुर। बेलखेड़ा में माध्यमिक शाला के निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल ही 108 एम्बूलेंस से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना आज […]