
भोपाल। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district ) में किन्नरों के एक समूह (a group of transgender) ने एक आंगनवाड़ी केंद्र(Anganwadi Center) को गोद लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने किन्नरों (transgender) के इस काम की सराहना की है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य के बुंदेलखंड इलाके (Bundelkhand localities) के पन्ना जिले में कुछ किन्नरों ने आंगनवाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) संख्या 17 को गोद लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कदम की तारीफ की है। चौहान ने एक बयान में कहा कि किन्नर समाज का आंगनवाड़ी केंद्र को अपनाने का कदम प्रशंसनीय और अद्भुत है। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए किन्नर समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से आंगनवाड़ी केंद्र को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए चौहान ने समाज के संपन्न लोगों से आगे आकर आंगनवाड़ी केंद्रों को अपनाने की अपील की थी। चौहान ने कहा था कि एक संपन्न व्यक्ति को आंगनवाड़ी अपनाना चाहिए और बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में मदद करनी चाहिए। मैंने ऐसी दो आंगनवाड़ी को अपनाया है।