चुनाव 2024 देश मध्‍यप्रदेश

MP: BJP को तगड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

भिंड। चुनाव (Election) का समय है, ऐसे में नेताओं की उठापटक जारी है। नाराज हों या मौका परस्त, बीजेपी-कांग्रेस (BJP-Congress) के कई नेता पाला बदलने में जुटे हुए हैं। एक ओर बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) निकाल कर प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांग रही है।

इसी बीच एक के बाद एक झटके भाजपा को मिलते जा रहे हैं। भिंड (Bhind) में भी विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह (Dr. Govind Singh) ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कर शतक मार दिया। वह भी तब, जब जिले के लहार (Lahar) विधानसभा क्षेत्र में ही बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने वाली है।


असल में भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र भास्कर ने रविवार को आलमपुर कस्बे में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। ये दल-बदल नेता प्रतिपक्ष के समक्ष हुआ। कांग्रेस में शामिल हुए जितेंद्र भास्कर ने कहा कि वे डॉ गोविंद सिंह की कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित थे।

कांग्रेस में शामिल होने के लिए जितेंद्र भास्कर ने ‘विजय संकल्प सभा’ जनसभा का आयोजन कराया था। इसमें बतौर मुख्य अथिति डॉ गोविंद सिंह भी शामिल हुए थे। भास्कर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी दलितों पर अत्याचार और उनका शोषण कर रही है। लेकिन अब हम सबको डॉ गोविंद सिंह को जिताकर विधानसभा भेजना है और प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनानी है।

Share:

Next Post

लड़की के कंधे पर हाथ रखना, कपड़े खींचना, पॉक्सो मामले में गलत इरादे का सबूत : HC

Mon Sep 11 , 2023
जबलपुर (Jabalpur)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने यौन अपराधों (sexual crimes) से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम से जुड़े एक मामले में अपीलकर्ता नागेश्वर की सजा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने कहा कि एक व्यक्ति एक लड़की के कपड़े खींच रहा है और उसके कंधे पर हाथ रख रहा है, यह […]