img-fluid

इस दिन होगी मुकेश अंबानी के गैस की नीलामी, ऐसे होगी पैसों की बरसात

October 30, 2023

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी का कंसोर्टियम अपने केजी बेसिन से नेचुरल गैस की नीलामी कर रहा है. यह नीलामी क्रूड-लिंक्ड फ्लोर प्राइस पर होगी. यह प्राइस मौजूदा दर पर सरकार द्वारा निर्धारित लिमिट से ज्यादा है. यानी नीलामी जीतने वाले प्लेयर को ज्यादा पेमेंट करना होगा. इस नीलामी से मुकेश अंबानी और उनके कंसोर्टियम ने मेाटी कमाई करने का पूरा प्लान बना लिया है.

ईटी ने बिड डॉक्युमेंट्स के हवाले से कहा कि कंसोर्टियम ने ई-नीलामी का दिन 21 नवंबर रखा है. इस दिन कंसोर्टियम ने 4 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन नेचुरल गैस बेचने का ऑफर किया है. एक दिसंबर से सप्लाई शुरू हो जाएगी.

कैसे तय होगी नीलामी में गैस की कीमत
नीलामी में गैस की कीमत उक्त दिन के ब्रेंट प्राइस के मुकाबले 12.67 फीसदी से अधिक प्रीमियम वाले फॉर्मूले पर तय होगी. बोली लगाने वालों को प्रीमियम भी बताना होगा, जो 1.08 डॉलर और 4.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के बीच होना जरूरी है. कच्चे तेल की मौजूदा कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल पर, नीलामी में न्यूनतम और अधिकतम कीमत क्रमश: 12.4 डॉलर और 15.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू होगी.


  • 6 महीने में कीमत तय करती है सरकार
    12.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की न्यूनतम कीमत सरकार द्वारा निर्धारित 9.96 डॉलर की अधिकतम कीमत से ज्यादा है. यह प्राइस आरआईएल-बीपी के केजी ब्लॉक जैसे गहरे समुद्र इलाकों से प्रोड्यूस्ड सभी नेचुरल गैस पर लागू होती है. सरकार हर छह महीने में गहरे समुद्र से निकली गैस की अधिकतम कीमत में बदलाव करती है. मौजूदा कीमत मार्च 2024 तक वैध है. यदि भविष्य में कच्चे तेल की दर गिरती है, तो आरआईएल-बीपी गैस के लिए गैस खरीदार द्वारा भुगतान की जाने वाली कीमत सरकार द्वारा निर्धारित लिमिट से नीचे जा सकती है. भविष्य में होने वाले बदलावों में प्राइस कैप में गिरावट से खरीदारों की कॉस्ट में भी कटौती होगी.

    दो साल हुई है मोटी कमाई
    पिछले दो सालों से ग्लोबल मार्केट में नेचुरल गैस की कीमतें बहुत ज्यादा रही हैं, जिससे रिलायंस, बीपी और ओएनजीसी जैसे घरेलू उत्पादकों की इनकम में इजाफा हुआ है. पिछले एक साल से घरेलू गहरे समुद्र की गैस अक्सर सरकार द्वारा निर्धारित सीमा पर बेची गई है क्योंकि आयातित गैस कहीं अधिक महंगी है. जापान कोरिया मार्कर, स्पॉट लिक्विफाइड नेचुरल गैस के लिए उत्तर एशियाई बेंचमार्क, वर्तमान में लगभग 18 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है. आरआईएल-बीपी नीलामी में, बोली लगाने वाले को प्राइस, वॉल्यूम और टन्योर बताना होगा. एक पार्टिसिपेंट मिनिमम वॉल्यूम 10,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन के लिए बोली लगा सकता है. खरीद की अवधि 3, 4 या 5 वर्ष हो सकती है.

    Share:

  • MP में क्या मुसलमान बढ़ाएंगे कांग्रेस की टेंशन? ओवैसी ने दलितों के साथ मिलकर खेला दांव

    Mon Oct 30 , 2023
    भोपाल: बीजेपी को सियासी मात देने के लिए बना विपक्षी गठबंधन INDIA मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बिखरा हुआ है. कांग्रेस को बीजेपी के साथ-साथ सपा, आम आदमी पार्टी और जेडीयू से दो-दो हाथ करने पड़ रहे हैं, लेकिन असली टेंशन असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के चुनावी रण में उतरने से बढ़ गई है. ओवैसी […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved