भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

BJP को सोशल मीडिया पर चलाना चाहते हैं Muralidhar Rao

  • प्रभारी संभालने के पहले दिन से सोशल मीडिया पर दे रहे हैं जोर
  • मध्य प्रदेश में भाजपा की जड़े हैं सबसे गहरी

भोपाल। प्रदेश से लेकर देश में भाजपा (BJP) की सरकारें हैं, लेकिन संगठनात्मक दृष्टि से भी मप्र में अभी भी भाजपा की जड़ें सबसे गहरी हैं। गुजरात समेत अन्य दूसरे राज्यों में बेशक लंबे समय से भाजपा की सरकारें हैं, लेकिन भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय बैठकों में अभी मप्र भाजपा से सीख लेने की नसीहतें दी जाती है। ऐसे में मप्र भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर (State in-charge Murlidhar) संगठन को सोशल मीडिया (Social Media) पर मजबूत होने पर जोर दे रहे हैं। राव मप्र भाजपा की हर बैठक में सोशल मीडिया (Social Media) पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने की बात करते हैं। राजगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भी राव ने फिर से सोशल मीडिया (Social Media) पर जोर देने की बात कही है।



मुरलीधर राव (Muralidhar Rao) ने राजगढ़ बैठक में कहा कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का युग है। इसलिए संगठन की सफलता के लिए टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। इतना ही नहीं राव ने इस बाद नेताओं को 15 दिन का प्रवास करने की नसीहत दे डाली। इसी बैठक के आखिरी में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मंत्र सामाजिक समरसता का है। अब समय है कि सरकार और संगठन एकमेव होकर और अधिक ताकत के साथ काम करें। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा मप्र का संगठन पूरे देश में एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। प्रवास, बैठकें हमारे संगठन कार्य का हिस्सा हैं। प्रवास के बिना किसी भी संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण नहीं हो सकता।

सोशल मीडिया पर खुद के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
मूलत: तेलंगाना निवासी मुरलीधर राव के सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं। फेसबुक पर उनके 52 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि ट्वीटर पर उनके 2 लाख 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हैदराबाद की उस्मानिया कॉलेज से एमए और दर्शनशास्त्र की डिग्री हासिल करने वाले मुरलीधर राव भाजपा के बड़े चेहरा हैं। मप्र के प्रभारी के रूप में वे चाहते हैं कि संगठन सोशल मीडिया पर भी खासा सक्रिय रहे। इससे पहले मप्र भाजपा या पूर्व के किसी भी प्रभारी ने सोशल मीडिया को लेकर इतना जो नहीं दिया था।

पहले दिन से निशाने पर थे आईटी सेल संयोजक
मुरलीधर राव ने मप्र भाजपा की पहली ही बैठक में सोशल मीडिया को लेकर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने मप्र भाजपा की अपेक्षा मप्र कांग्रेस के ट्वीटर पर ज्यादा फॉलोअर्स होने पर नाराजगी जताई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि आईटी सेल के संयोजक शिवराज सिंह डाबी की विदाई हो गई। हालंाकि अभी भ्ीा मप्र भाजपा ट्वीटर मप्र मप्र कांग्रेस से काफी पीछे हैं।

Share:

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपियों के BJP Headquarters में नेता और मंत्रियों संग Photo Viral

Thu Sep 9 , 2021
भोपाल। राजधानी के होटल में हरियाणा के पलवल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले डिंडौरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक नेता डिंडौरी भाजपा का पदाधिकारी हैं। दुष्कर्म की घटना से पहले आरोपियों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय (BJP State Headquarters) में पार्टी नेता एवं मंत्रियों के बंगलों पर फोटो […]