देश मनोरंजन

एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने 1200 पेज की चार्जशीट की फाइल; क्या-क्या आरोप

नई दिल्‍ली (New Delhi)। रेव पार्टी आयोजित (rave party organized)करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई(snake venom supply) करने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव (youtuber elvish yadav)समेत आठ आरोपियों के खिलाफ(against the accused) नोएडा पुलिस (Noida Police)ने न्यायालय में 1200 पन्नों की चार्जशीट शुक्रवार दाखिल कर दी। इसमें 24 गवाहों के बयान नत्थी किए गए हैं। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने बीते साल एल्विश यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था।

संस्था के सदस्य ने एक स्टिंग किया था। इसमें कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल सांपों का जहर पांच सपेरों के पास मिला। सभी को जेल भेज दिया गया। संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो इसके बाद वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात कर रहा है। इसमें राहुल यह कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है।


राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई। इसके बाद एल्विश को दबोचने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह तैयार किया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह पांच दिन तक जेल में रहा। हालांकि होली के पहले उसे इस मामले में जमानत मिल गई। पुलिस ने चार्जशीट में एल्विश के ऊपर लगे सभी आरोपों का जिक्र किया है।

सपेरों से संपर्क का जिक्र

चार्जशीट में नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि एल्विश का जहरीले खेल में जेल भेजे गए सपेरों से संपर्क था। एल्विश के खिलाफ लगी एनडीपीएस की धाराओं का आधार भी पुलिस ने इसमें बताया है। एल्विश और उसके सहयोगियों पर लगे आरोपों की पुष्टि पुलिस ने चार्जशीट में की है।

155 दिन बाद दायर हुआ आरोपपत्र

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और उसके आठ साथियों के खिलाफ केस दर्ज होने के करीब 155 दिन बाद चार्जशीट दाखिल की है। उसके खिलाफ बीते साल तीन नवंबर को सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज हुआ था। बीते माह 17 मार्च को 136 दिन नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

सबसे पहले इनकी गिरफ्तारी हुई

केस दर्ज होने वाले दिन सपेरे राहुल, टीटूनाथ, जयकरन,नारायण और रविनाथ गिरफ्तार हुआ था। मामले में कुल सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसमें एल्विश के अलावा कई अज्ञात भी थे। एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके दो करीबियों ईश्वर और विनय यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राहुल और उसके साथियों से सांप बरामद हुए थे।

Share:

Next Post

कॉलेज वॉलीबॉल प्लेयर कैसे बना राहुल गांधी का खास, इन नेताओं में होती है केसी वेणुगोपाल की तुलना

Sat Apr 6 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi)। मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress)के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम (Former MP Sanjay Nirupam)को पार्टी ने निष्कासित (Expelled)कर दिया। बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference)को संबोधित करते हुए निरुपम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि पार्टी अब इतिहास बन चुकी है और उसका कोई भी भविष्य […]