इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शादी को सालभर ही हुआ था, पति-पत्नी फंदे पर लटके मिले

इंदौर। एक नवविाहिता जोड़ा (Newly Married Couple) अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज जारी है। दोनों की शादी को सालभर ही हुआ था। दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पति के होश में आने के बाद स्थिति साफ होगी।


सिमरोल पुलिस (Police) ने बताया कि 19 वर्षीय पायल परमार और पति विनोद निवासी जोशी गुराडिय़ा घर में ही फांसी के फंदे पर लटके मिले। विनोद की मां शाम को घर पहुंची तो दोनों को फंदे पर लटका देख शोर मचाया और फिर आसपास के लोगों की मदद से दोनों को फंदा काटकर नीचे उतारा और इलाज के लिए खंडवा रोड स्थित ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां पायल की मौत हो गई। विनोद का आईसीयू में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों ने यह कदम उठाया, उस समय दोनों घर पर अकेले थे। घर के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। इस दौरान दोनों ने कैसे फांसी लगाई, क्या पहले पायल को मारकर विनोद ने फांसी लगाई या फिर दोनों ने एक साथ फांसी लगाई, यह रहस्य बना हुआ है, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पिछले साल अप्रैल में ही दोनों की शादी हुई थी। रामनवमी पर शादी को एक साल होगा। पायल का मायका जोशी गुराडिय़ा से 7 किलोमीटर दूर गोया पट्टी में है। पायल के मायके वाले जब तक अस्पताल पहुंचे, तब तक पायल को डॉक्टरों ने मृत बता दिया। पायल पिता दिनेश की इकलौती बेटी थी। उसका एक छोटा भाई भी है।

सुसाइड नोट नहीं मिला विनोद वेंटिलेटर पर
विनोद और पायल घटना के दौरान घर पर अकेले थे। इसके बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। अभी तक की जानकारी में किसी प्रकार के सुसाइड नोट के मिलने का जिक्र नहीं हुआ है। सिमरोल पुलिस को भी अस्पताल से पायल की मौत की जानकाारी लगी है। पुलिस मौके पर जाकर तफ्तीश करेगी और परिजन के बयान लेगी, ताकि पता चल सके कि विनोद और पायल के दिमाग में क्या चल रहा था, जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया। उधर विनोद वेंटिलेटर पर है। उसके होश में आने के बाद ही उसके बयान होंगे।

Share:

Next Post

विकास को मिली गति

Fri Apr 5 , 2024
255 एलिवेटर और एस्केलेटर स्थापित होंगे मेट्रो स्टेशनों पर इंदौर। मेट्रो प्रोजेक्ट को तेजी से अमल में लाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित ठेकेदार फर्मों को काम भी सौंपे जा रहे हैं। पिछले दिनों फेयर कलेक्शन सिस्टम सहित ड्राइंग, डिजाइन, सिक्युरिटी और अन्य कार्यों से जुड़े टेंडरों को मंजूरी दी गई। इसी तरह मेट्रो […]