देश व्‍यापार

पेट्रोल-डीजल के रेट में आज फिर बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में कितने है दाम

नई दिल्ली। अब पेट्रोल-डीजल(Petrol Diesel) के जरिए अब रोज महंगाई का करंट लग रहा है। आज भी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) ने 80-80 पैसे का झटका दिया है। गुरुवार को पेट्रोलियम कंपनियों (petroleum companies) ने ईंधन के नए रेट (New Rate) जारी किए तो जयपुर-अहमदाबाद से पटना और भोपाल (Bhopal) से चेन्नई तक पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया। यहां तक कि मुंबई(Mumbai) में डीजल भी अब 100 रुपये से अधिक हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 101.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
इस तरह 10 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 6.40 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 6 रुपये 40 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.81 रुपये और डीजल के लिए 93.07 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।



महंगाई का बैरोमीटर
अब 22 मार्च 2022 से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। 22 मार्च से 23 मार्च तक रोजाना पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगा हुआ। 24 मार्च को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन 25 मार्च से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल 26 तक 80-80 पैसे बढ़े। इसके बाद 27 मार्च को पेट्रोल 50 और डीजल 55 पैसे महंगा हुआ। 28 मार्च को पेट्रोल 30 और डीजल 35 पैसे बढ़ा। 29 मार्च को पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया, 30 मार्च को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े और आज भी राहत नहीं मिली है, पेट्रोल-डीजल के रेट 80 पैसा बढ़ गए हैं।

शहर का नाम          पेट्रोल/डीजल रुपये प्रति लीटर
मुंबई                       116.72 /100.94
दिल्ली                    101.81 /93.07
कोलकाता              111.35/96.22
चेन्नई                     107.45/97.52
भोपाल                  114.21/97.45
इंदौर                     113.29/96.61
जबलपुर               113.38/96.69

ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Share:

Next Post

यूक्रेन और रूस के बीच खत्‍म नहीं हो रहा युद्ध, जेलेंस्की बोले- यूक्रेनियों को नौसिखिया न समझें

Thu Mar 31 , 2022
कीव। संयुक्त राष्ट्र(UN) शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि रूसी हमले (russian attack) के बाद अब तक 40 लाख से अधिक लोग यूक्रेन (ukraine) से पलायन कर गए हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े शरणार्थी संकट (crisis) में नया मील का पत्थर है। शरणार्थियों के लिए यूएन (UN) के उच्चायुक्त […]