img-fluid

70 लाख में बनेगी तुलसी नगर पुलिया से योजना 134 की सिक्स लेन रोड

June 12, 2026

प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी के बाद संकल्प हुआ जारी, मौके पर पहले फोरलेन की थी प्रस्तावित, रहवासी संघों के अनुरोध पर बढ़ाई रोड की चौड़ाई

इंदौर। प्राधिकरण (Ida) द्वारा जहां टीपीएस (TPS) में शामिल मास्टर प्लान सहित अन्य सडक़ों का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं अन्य मेजर रोड भी बनवाई जा रही है। इसी कड़ी में तुलसी नगर (Tulsi Nagar) नाले से लेकर वसुंधरा कॉम्प्लेक्स (Vasundhara Complex) योजना 134 तक 100 फीट चौड़ी सडक़ का निर्माण भी कुछ दिन पूर्व करवाया गया, जिसमें कब्रिस्तान से लेकर रोड चौड़ाई में ही बेच दिए गए भूखंडों पर कोर्ट स्टे की समस्या कायम है। दूसरी तरफ अब इसी रोड का एक महत्वपूर्ण तुलसी नगर पुलिया से बीसीएम पैराडाइज तक का हिस्सा फोरलेन के बजाय सिक्स लेन बनाया जाएगा। इसमें 70 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। रहवासी संघों के आवेदन पर हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया और उसके बाद संकल्प पारित कर ठेकेदार फर्म को काम शुरू करने के निर्देश भी सीईओ ने दे दिए।


  • मास्टर प्लान की कई सडक़ों का निर्माण जहां नगर निगम कर रहा है, प्राधिकरण की योजनाओं में शामिल सडक़ों को बनाने की जिम्मेदारी प्राधिकरण ने ले रखी है। बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने महालक्ष्मी नगर मेन रोड का निर्माण प्राधिकरण पूर्व में करवा चुका है। उसके बाद तुलसी नगर पुलिया से लेकर योजना 134 वसुंधरा कॉम्प्लेक्स तक की सडक़ मंजूर की गई, जिस पर 4 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। सीमेंट कांक्रीट की यह फोरलेन सडक़ आधी-अधूरी ही बन सकी, क्योंकि बीसीएम और कोकिलाबेन हॉस्पिटल के रास्ते में आने वाले दो कब्रिस्तानों की बाधाएं कायम है ही, वहीं तुलसी नगर के कॉलोनाइजर ने रोड की चौड़ाई में ही भूखंड बेच डाले, जिस पर अभी सुप्रीम कोर्ट स्टे के चलते उस हिस्से में काम रुका है। निपानिया के इस क्षेत्र में अपोलो डीबी सिटी सहित अन्य बहुमंजिला इमारतें हैं, जहां हजारों परिवार निवास करते हैं और पासपोर्ट ऑफिस भी यहीं है, जहां इंदौर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। तुलसी नगर पुलिया से बीसीएम पैराडाइज वाला हिस्सा अत्यंत जर्जर हो गया था, जिस पर प्राधिकरण ने पहले फोरलेन सीमेंट-कांक्रीट रोड का काम शुरू करवाया, जिसमें से अभी दो लेन निर्मित हो गई। वहीं यातायात भी चल रहा है। चूंकि इस हिस्से में दो और अतिरिक्त लेन की गुंजाइश थी, जिसके चलते प्राधिकरण सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने फोर की जगह सिक्स लेन निर्माण की अनुमति प्राधिकरण बोर्ड के माध्यम से दिलवाई। अपोलो डीबी सिटी रहवासी कल्याण संघ के साथ तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर रहवासी संघ ने इस संबंध में प्राधिकरण सीईओ को पत्र सौंपा था। इसके बाद बोर्ड निर्णय संकल्प पारित होने के बाद 70 लाख रुपए की राशि से दो और अतिरिक्त लेन का निर्माण प्राधिकरण ने शुरू करवाया, जिसके चलते अब यह हिस्सा सिक्स लेन में परिवर्तित हो जाएगा। हालांकि इस सडक़ के निर्माण में लगातार बाधाएं भी आती रहीं। अभी भी कब्रिस्तान से लेकर भूखंडों पर कोर्ट स्टे की बाधा तो कायम है ही, वहीं तीन दिन पहले राधिका पैलेस कॉलोनी में जाने के लिए निगम ने जो कल्वर्ट पुलिया बनवाई उसके ठेकेदार ने काम रुकवा दिया। उसका कहना है कि निगम से भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते सीईओ ने निगमायुक्त को पत्र लिखा, जिसमें उक्त पुलिया के लेवल को मुख्य सडक़ के लेवल से समायोजित करना आवश्यक बताया और कुछ भाग को नाला दीवार से मिलाने के लिए तोडऩा भी जरूरी बताया। इसके मुख्य कार्य के साथ पूर्वानुसार यथावत किया जाएगा। इसके चलते आयुक्त के निर्देश पर सहायक यंत्री ब्रिज सेल अजयसिंह चौहान मौके पर पहुंचे और प्राधिकरण की ओर से कार्यपालन यंत्री पंकज वैशम्पायन और दिनेश गोयल ने यह समस्या हल करवाई और काम शुरू करवाया।

    Share:

  • TMC में बगावत और गहराई: काकोली घोष ने ऋतब्रत बनर्जी से बनाई दूरी, NDA समर्थन के दावे से बढ़ी सियासी हलचल

    Fri Jun 12 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल(West Bengal)की राजनीति(politics ) में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के भीतर चल रही अंदरूनी कलह अब नए मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। पार्टी के भीतर उभरे बागी नेताओं के बीच भी रणनीतिक मतभेद सामने आने लगे हैं। लोकसभा में बागी सांसदों के कथित गुट का नेतृत्व करने का दावा कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved