बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान भारतीय दर्शन में: मुख्यमंत्री चौहान

– आद्य जगतगुरू रामानंदाचार्य जी की 723वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि विगत दिवस भोपाल में हुई जी-20 के अंतर्गत थिंक 20 बैठक (Think 20 meeting under G-20) में विदेशों से आए प्रतिनिधियों ने भी माना कि दुनिया की सारी समस्या का समाधान (solve all problems) हमारे भारतीय दर्शन (Indian philosophy) में है। हम वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा एवं विश्व के कल्याण का भाव रखने वाले लोग हैं।


मुख्यमंत्री चौहान बुधवार शाम को जबलपुर में पूज्य आद्य रामानंदाचार्य जी की 723 वीं जयंती एवं पूज्य जगतगुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में प्रकृति, पशु-प्राणियों, नदियों एवं पहाड़ों की पूजा करने का चिंतन भी शामिल है। इन्हीं संदेशों एवं विचारों को जीवंत बना कर इस परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी द्वारा किया जा रहा है। उनके मन में यह भाव है कि सभी के सहयोग से हम जबलपुर को उस मुकाम पर ले जाएं, जहाँ पूरी दुनिया देखे की यह संस्कारधानी है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि स्वामी रामानंदजी ने विश्व में सामाजिक समरसता का पाठ, मानव समाज में भक्ति एवं ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पवित्र है। यह सुखद संयोग है कि आज दोनों विभूतियों का प्राकट्य दिवस है। भगवान् प्राप्ति के अनेक मार्ग ऋषि, मुनियों ने बताए है जिसमें भक्तिमार्ग में जो आनंद है वह अपने आप में अद्भुत है। उनके 12 शिष्यों कबीरदास, रैदास, संत पीपा महाराज, अनंतानंद, सुखानन्द, धन्ना, सेनाचार्य, पदमावती, भावानंद, नाभादास, सुरसुरी, नरहरयानंद थे, जिन्होंने अपने संदेशों से विश्व जगत को बदलने का कार्य किया है। अपने संदेशो में उन्होंने बताया कि सभी में भगवान का वास है। कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है। जातिगत भेदभाव को मिटाने का बीड़ा इन्होंने उठाया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान को आद्य गुरू रामानंदाचार्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री स्वामी राघव देवाचार्य जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जगतगुरू स्वामी राघव देवाचार्य जी ने भी आशीर्वचन दिये।

कार्यक्रम में डॉ. नीलम दुबे द्वारा लिखी गई किताब स्वामी विवेकानंद का दार्शनिक चिंतन का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद संतों से भेंट की। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अशोक रोहाणी सहित अन्य विशिष्टजन, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 24 जनवरी से कई जिलों में बारिश के आसार

Thu Jan 19 , 2023
भोपाल (Bhopal)। पहाड़ों पर पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी (heavy snowfall) से समूचा उत्तर भारत (all north india) में कड़ाके की सर्दी (cold winter) पड़ रही है। वहां से मैदानी क्षेत्रों की तरफ आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठिठुरन और बढ़ा दी है। ग्वालियर-चंबल शीतलहर से कांप उठा। प्रदेश […]