
इंदौर। एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर रेप करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। जिस समय वह थाने आई उस दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसका कहना था कि यह निशान उसके पिता द्वारा की गई मारपीट के हैं। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि 28 साल की एक पीड़िता की शिकायत पर उसके सौतले पिता के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पीड़िता का कहना है कि उसकी मां ने पिता को छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी की थी। बाद में मां की मौत हो गई। पीड़िता भी शादीशुदा है। ससुराल में विवाद की स्थिति के चलते वह सौतेले पिता के पास रहने के लिए आ गई थी। सौतेले पिता ने शराब पीकर पीड़िता के साथ मारपीट कर उसका शोषण किया। पीड़िता के शरीर पर मारपीट के निशान स्पष्ट नजर आए। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर उसके बयान भी लिए और सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की।
मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म… ब्लैकमेल करने वाला भाई गिरफ्तार
उधर, रिश्तों को तार-तार करने वाली एक और घटना में नाबालिग मौसेरी बहन के साथ बलात्कार करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मानपुर पुलिस ने बतााय कि 15 साल की पीड़िता की शिकायत पर आरिफ पटेल निवासी जाकूखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरिफ पीड़िता का मौसेरा भाई होने के साथ उसके घर पर आता-जाता था। एक दिन वह पीड़िता को धोखे से घर लेकर गया और उसका शोषण कर वीडियो भी बना लिया। बाद में इसी वीडियो के दम पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर धमकाता था। जब पीड़िता की सगाई होने लगी तो उसने उसे फोन लगाकर वीडियो के बारे में बताते हुए ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने यह बात परिजन को बताई और परिजन के साथ इस मामले में केस दर्ज करवाने पहुंची। पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved