भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुख्यमंत्री के प्रकृति सेवा के महासंकल्प का आज 1 साल पूरा

  • शिवराज का भागीरथ प्रयास…मप्र में बिछ रहा हरियाली का राज
  • 1 साल से प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प पूरा कर रहे हैं मुख्यमंत्री

भोपाल। आज से एक साल पहले यानी 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के शंभुधारा क्षेत्र में रूद्राक्ष और साल का पौधा रोपकर हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। इस संकल्प को आज एक साल पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान निरंतर पौधारोपण कर महासंकल्प को और महान बना दिया है। जहां प्रकृति, पर्यावरण, हरियाली, पौधारोपण की बात हो वहां मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिक्र अनायास की आ जाता है। इसकी वजह है उनका प्रकृति प्रेम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेश की राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार 365 दिन पौधे रोपने का रिकार्ड बनाया है। वे रोज एक पौधा लगाते हैं और 19 फरवरी 2021 के बाद से आज तक उनका एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जिस दिन पौधा न रोपा हो। इस बहाने मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को पर्यावरण के प्रति सचेत करने के साथ उन्हें पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री ने मप्र की जीवनदायनी नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए नमामि देवी नर्मदे यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ नर्मदा जल को स्वच्छ बनाए रखने, बल्कि नर्मदा के दोनों तटों पर व्यापक पौधारोपण कर प्रकृति एवं पर्यावरण के लिए व्यापक जनभागीदारी भी जुटाई। इसका असर यह हो रहा है कि मप्र की धरती पर हरियाली का दायरा तेजी से बढ़ रहा है।



गौरतलब है कि नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के शंभुधारा क्षेत्र में 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती को रूद्राक्ष और साल का पौधा रोपकर मुख्यमंत्री ने एक पौधा रोज लगाने का संकल्प लिया था। यह संकल्प न केवल प्रदेशवासियों के लिए पर्यावरण सरंक्षण का संदेश था, बल्कि पर्यावरण के लिए जन भागीदारी जुटाने का प्रयास भी था, जो अब फलीभूत भी हो रहा है। उनकी सुबह की शुरूआत पौधारोपण के साथ होती है। वे चाहे भोपाल में हों या दिल्ली या किसी अन्य राज्य में या फिर किसी संभाग, जिला, तहसील, गांव में। पौधा लगाना नहीं भूलते हैं। इस अभियान की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील भी की थी कि पेड़ों की सुरक्षा कर प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन में योगदान दें। इतना ही नहीं, पर्यावरण के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य व्यापी अंकुर अभियान चलाया। जिसमेंं करीब पांच लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन पंजीयन कराकर पौधे लगाए हैं।

सीएम का प्रकृति प्रेम जगजाहिर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रकृति प्रेम जगजाहिर है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में एक दिन में करोड़ों पौधे रोपने का कीर्तिमान बनवाने की कोशिश के बाद अब वे एक वर्ष तक प्रतिदिन पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करने में जुटे हुए हैं। मिनट दर मिनट तय कार्यक्रम, यात्राओं, चुनावी दौरों व कोरोना काल में व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वे रोज पौधारोपण करते रहे। यह क्रम अभी जारी है। खास बात है कि वे पौधा ऐसे सुरक्षित परिसर में रोपते हैं, जहां उसकी देखभाल की व्यवस्था हो। ऐसे पौधों का चयन किया जाता है जो अपेक्षाकृत कम देखभाल और कम समय में पेड़ बन जाएं। शिवराज सिंह द्वारा प्रतिदिन पौधारोपण की चर्चा अब पूरे देश में होने लगी है। ऐसा करने वाले वे संभवत: इकलौते मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने गुजरात, बंगाल और केरल के चुनावी दौरे में भी यह क्रम जारी रखा। उन्होंने सप्तकर्णी, नारियल, नीम, बरगद, पीपल सहित अन्य पौधे रोपे।

Share:

Next Post

छात्र को चाकू मारने वाले गैंग के सदस्य पकड़ाए

Sat Feb 19 , 2022
कल दोपहर में ढाई दर्जन युवकों के साथ कॉलेज में पहुँचकर किया था हमला-तीन छात्र घायल हुए उज्जैन। कल दोपहर साइंस कॉलेज में पुरानी रंजिश के चलते छात्र पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई थी। वारदात के बाद चाकूबाजी करने वाले बदमाश […]