जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

कल है सावन माह का आखिरी सोमवार, इस तरह करें पूजा, भगवान शिव की बरसेगी कृपा

श्रावण यानी सावन का महीना बीते 25 जुलाई 2021 से आरंभ हुआ था। वर्तमान समय में चातुर्मास चल रहा है। सावन का महीना चातुर्मास का प्रथम महीना है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) पूजा से प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

सावन का महीना अत्यंत पवित्र महीना माना गया है। सावन में सोमवार का विशेष महत्व (special importance) है। मान्यता है कि सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय है। इसीलिए सावन में सोमवार को महत्व प्रदान किया गया है। इस बार सावन का पहला सोमवार पंचांग के अनुसार 26 जुलाई 2021 को था।

सावन का आखिरी सोमवार
पंचांग के अनुसार 16 अगस्त 2021 को सोमवार है। इस दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। सोमवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा। इस दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Sawan Somvar व्रत की पूजा विधि
सोमवार(Monday) के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ शुद्ध वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद पूजा के स्थान की साफ-सफाई कर लें। भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती की तस्वीर या मूर्ति को गंगाजल से साफ कर लें। अब जल पात्र में गंगा जल भर लें। अब अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत एवं पूजा का संकल्प करें। ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करें। उनको अक्षत्, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं। सामग्री चढ़ाते समय ओम नम: शिवाय शिवाय नम: मन्त्र का उच्चारण करें। इसके बाद आरती कर पूजा (worship) का समापन करें।


राहु काल का समय
16 अगस्त 2021, सोमवार को राहु काल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राहु काल में पूजा और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। सावन सोमवार को पंचांग के अनुसार प्रात: 07 बजकर 29 मिनट से प्रात: 09 बजकर 07 मिनट तक राहु काल रहेगा।

सावन मास कब समाप्त हो रहा है?
पंचांग के अनुसार सावन का महीना 22 अगस्त 2021 रविवार (Sunday) को समाप्त हो रहा है। इस दिन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और धनिष्ठा नक्षत्र है। रविवार को शोभन योग बना हुआ है। सावन यानी श्रावण मास के बाद भाद्रपद का महीना आरंभ होगा। इसे भादो मास भी कहा जाता है। भाद्रपद मास को हिंदू पंचांग के अनुसार इसे छठा महीना माना गया है। भाद्रपद मास 23 अगस्त 2021 से आरंभ होगा।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

UIDAI ने बंद की Aadhaar Card से जुड़ी ये जरूरी सर्विस, आप सभी यूजर्स पर पड़ेगा असर

Sun Aug 15 , 2021
नई दिल्ली: Aadhaar Card भारत में अनिवार्य आईडी प्रूफ है. इसके बिना देश में कोई भी इम्पोर्टेंट काम हैं जो नहीं हो सकता है. ऐसे में, आधार कार्ड से जुड़ी हर जानकरी से आपका अपडेटेड रहना जरूरी है. इसी बीच आधार कार्ड बनानें वाली संस्था Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने एक जरूरी सर्विस […]