इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कल कई शुभ संयोग में सावन का तीसरा सोमवार


मंदिरों में अच्छी बारिश के लिए होगा भोले का अभिषेक… सूखे सावन से सभी चिंतित
इन्दौर। कल सावन के तीसरे सोमवार को कई शुभ योग भी उपस्थित रहेंगे। इस दिन हर कार्य को सिद्धि देने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहा है। इसके साथ ही इस दिन अमावस्या भी है तो यह सोमवार सोमवती अमावस्या के रूप में भी पूजा जाएगा। सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहते हैं। जो सौभाग्य और पितरों की कृपा पाने का दिन भी माना गया है।
सावन में सभी शुभ संयोग तो आ रहें हैं लेकिन अच्छी बारिश के योग नहीं बनने से सभी चिंतित हैं एकल शहर के सभी शिवालयों में भोलेनाथ का विशेष अभिषेक अनुष्ठान शहर में अच्छी बारिश के लिए प्रमुख पुजारियों और पंडितों के मार्गदर्शन में किया जाएगा। पंडितों के अनुसार कल का तीसरा सोमवार इस बार कई सारे ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग और कई महायोगों में मनाया जाएगा। सावन के तीसरे सोमवार को पूजा आराधना करना भक्तों के लिए विशेष फलदायी भी होगा। सावन के तीसरे के दिन कार्य सिद्घी करने वाला सर्वसिद्धि योग, अमृत योग, सिद्धि योग के साथ ही हरियाली और सोमवती अमावस्या के शुभ योगों के साथ पुनर्वसु नक्षत्र श्रावण का सोमवार और पांच ग्रह चंद्रमा, बुध, गुरु, शुक्र व शनि अपनी-अपनी राशियों में रहेंगे। इन पांच ग्रहों के अपनी-अपनी राशियों में रहने से इस दिन पूजा आराधना करने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। अमावस्या सूर्य और चंद्रमा के मिलन का काल है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों एक ही राशि में रहते हैं। शास्त्रों में अमावस्या तिथि का स्वामी पित्रदेव को माना जाता है। इसलिए इस दिन पितृदोष से मुक्ति के लिए पित्र शांति के उपाय भी किए जाते हैं। साथ ही हरियाली अमावस्या होने से इस दिन पौधारोपण का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पौधारोपण करने से ग्रह नक्षत्र एवं पितृ दोष शांत होते हैं। इस बार अमावस्या तिथि 20 जुलाई को सुबह 11 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। इस दिन शिव आराधना करने से विवाहितों के अच्छा दाम्पत्य जीवन और अविवाहितों को योग्य वर मिलने के भी योग बनते हैं।
कल सोमवती अमावस्या पर नर्मदा- शिप्रा में डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु
उज्जैन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए कल सोमवती एवं हरियाली अमावस्या पर्व पर शिप्रा नदी के सभी घाटों पर किसी भी प्रकार का स्नान और डुबकी लगाना पूर्णतरू प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही नदी एवं घाटों के किनारे जाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उल्लंघन पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बड़वाह, मोरट्का, खेडीघाट, नेमावर, खलघाट आदि नर्मदा तटों पर भी स्थानीय प्रशासन ने भीड़ जुटने पर रोक लगा दी है नर्मदा नदी की और जाने वाले वाहनों को पुलिस द्वारा चेक किया जाएगा ।

Share:

Next Post

सन्नाटे का दूसरा सप्ताह...

Sun Jul 19 , 2020
– कल हो सकती है समीक्षा बैठक इन्दौर। शहर का चप्पा-चप्पा आज सन्नाटे में डूबा नजर आया। जिन सडक़ों पर शहर दौड़ता था, उन पर दूर-दूर तक वाहन नहीं दिख रहे थे। शहर में कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए आज दूसरे सप्ताह भी रविवार को लॉकडाउन किया गया है। इन्दौर के लोगों ने […]