उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सवा 2 करोड़ लगाए थे चामुण्डा चौराहे के उद्यान में, बेकार गए

  • मूर्तियाँ टूटी, रैलिंग गायब, फव्वारे भी बंद पड़े हैं सालों से-सिंहस्थ 2016 में बनवाया था

उज्जैन। पिछले सिंहस्थ में चौराहों के सौंदर्यीकरण के कार्यों में चामुण्डा माता मंदिर के ठीक सामने नगर निगम ने सवा 2 करोड़ की राशि खर्च कर उद्यान का निर्माण कराया था। इसमें सूर्य नमस्कार का संदेश देने वाली मूर्तियाँ, रैलिंग और रंग बिरंगे फव्वारे लगाए गए थे। सालों से देख रेख नहीं होने के कारण यह सब खराब हो चुके हैं। मूर्तियाँ और रैलिंग भी टूट गई है। उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2016 के दौरान शहर में 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए राज्य शासन ने सौंदर्यीकरण और विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 5 हजार करोड़ की राशि मंजूर की थी। इसी में से सवा 2 करोड़ खर्च कर नगर निगम ने चामुण्डा माता मंदिर के ठीक सामने उद्यान का निर्माण करवाया था। इसमें महाकाल की पालकी ले जाते कहार की मूर्ति के अलावा सूर्य नमस्कार की अलग-अलग विधायें दर्शाती अन्य मूतियाँ भी लगाई गई थी।


बगीचे में सुंदर फूल, पेड़-पौधे भी लाखों खर्च कर बाहर से मंगवाकर लगवाए थे। भोपाल के ठेकेदार ने इस काम को किया था। बगीचे के ठीक बीच रंगी फाउंटेन लगाए गए थे तथा इसका कुंड बनाया गया था। सिंहस्थ के अगले दो साल तक नगर निगम ने यहाँ देख रेख के लिए चौकीदार की नियुक्ति भी की थी और रख रखाव ठीक हो रहा था। परंतु इसके बाद इस उद्यान को नगर निगम ने लावारिस छोड़ दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि यहाँ सूर्य नमस्कार को दर्शाती प्रतिमाएँ शरारती लोग तोड़ गए हैं। लाखों खर्च कर लगाया गया कलर फाउंटेन बंद पड़ा हुआ है। इसके उपकरण भी लोग निकालकर ले जा रहे हैं। बगीचे के आसपास बनी सुंदर रैलिंग भी टूट-फूट रही है। इसी तरह के सिंहस्थ में हुए करोड़ों के और निर्माण भी नगर निगम संभाल नहीं पा रहा है।

Share:

Next Post

दूधतलाई गुरुद्वारे में फाँसी पर लटका मिला युवक

Mon Feb 7 , 2022
आज सुबह गुरुद्वारे के कमरे में पंखे से लटका था-कल रात देवास से आकर ठहरा था बाथरूम में जाकर हाथ की नस काटी उज्जैन। शहर के मध्य स्थित दूधतलाई स्थित गुरुद्वारे में आज सुबह एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुद्वार के एक कमरे में समाज का एक व्यक्ति ठहरा हुआ था जिसने आत्महत्या […]