देश

Uttarakhand : मां-बाप की लापरवाही से 158 नाबालिग बच्चों की चली गई जान

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीते 3 सालों में करीब 158 नाबालिगों की जिंदगी जवानी की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही सड़कों पर दम तोड़ गई. उत्तराखंड यातायात निदेशालय (Uttarakhand Traffic Directorate) ने बीते तीन सालों में एक्सीडेंट से हुए मौतों और घायलों का डेटाबेस(data base) जारी किया है जो कि बहुत ही चौंकाने वाला है. डेटाबेस(Data Base) के मुताबिक, उत्तराखंड (Uttarakhand) ) में बीते तीन साल में 158 नाबालिग बच्चों की मौत (158 children died) केवल एक्सीडेंट से हुई है और करीब 325 नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कारण केवल यह है कि इन बच्चों के परिजनों ने उनके हाथों में गाड़ियां थमा दी थीं. तेजी से ड्राइविंग के चलते इन मासूमों ने सड़कों पर दम तोड़ दिया.



वर्ष                       मृतक                        घायल
2018                   बालक – 53              बालक- 68
                            बालिका – 23            बालिका – 32
2019                   बालक – 36               बालक – 118
                            बालिका-18               बालिका – 48
2020                   बालक – 23              बालक – 36
                             बालिका -05            बालिका – 24

भले ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अगर कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो वाहन स्वामी को इसका खामियाजा भुगतना होगा. नाबालिग के गाड़ी चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना होगा और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन एक साल के लिए रद्द कर दिया जाएगा. इसके बाद, नाबालिग का ड्राइविंग लाइसेंस 25 साल से उम्र तक नहीं बनेगा. ट्रैफिक निदेशालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं.

इस मामले में निदेशक ट्रैफिक केवल खुराना का कहना है कि उनकी तरफ के हर प्रकार की कार्रवाई की जा रही है. कोई भी नाबालिग छात्र वाहन का उपयोग करता हुआ पकड़ा गया तो वाहन सीज के साथ परिजनों पर भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं. कई एसे भी मामले पहाड़ी जिलों में देखने को मिलते हैं. जो कि पुलिस डायरी में दर्ज नहीं हैं. अपने बच्चों को वहन देने से पहले जरूर इन आंकड़ों पर गौर करने की जरूरत है कि बच्चे के लिए क्या जरूरी है.

Share:

Next Post

Corona Vaccine लगाना हुआ आसान, 45 से अधिक उम्र वाले ऐसे करें पंजीयन

Wed Mar 24 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) से लड़ने देश में चल रहे टीकाकरण अभियान (Vaccination campaign )के तहत 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी 1 अप्रैल से टीका लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में टीकाकरण (Vaccination) का दायरा बढ़ाने का फैसला […]