इंदौर न्यूज़ (Indore News)

18 कांग्रेसी और 1 निर्दलीय पार्षद आज कलेक्ट्रेट में लेंगे शपथ

  • एक निर्दलीय ने भाजपा के साथ ले ली शपथ तो दूसरी आज कांग्रेस के पार्षदों के साथ पहुंचेगी

इन्दौर। कांग्रेस के 18 पार्षद आज कलेक्टर कार्यालय जाकर पार्षद पद की शपथ ले रहे हैं। इसमें कांग्रेस की एक बागी पार्षद भी आज शपथ लेने कांग्रेसी पार्षदों के साथ पहुंचने वाली हैं। कल शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस की ओर से बहिष्कार किया गया था। आज उनकी शपथ होने जा रही है। इस बार 19 पार्षद निगम में चुने गए हैं, लेकिन एक पार्षद के जेल में बंद होने से 18 पार्षद आज शपथ लेंगे।


दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यलय में शपथ ग्रहण करवाई जाएगी। हालांकि छोटे से हॉल में शपथ होने के कारण एक पार्षद के साथ गिनेचुने कार्यकर्ताओं को ही अंदर जाने दिया जाएगा, वहीं वार्ड नंबर 2 से कांग्र्रेस के बागी पार्षद के रूप में चुनी गई पूर्व पार्षद रफीक खान की पत्नी फतिमा खान भी कांग्रेस के पार्षदों के साथ शपथ लेगी।

Share:

Next Post

WhatsApp पर आ रहा ये नया फीचर, इसके आगे हैकर्स भी हो जाएंगे पस्त

Sat Aug 6 , 2022
नई दिल्ली। वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सेफ्टी को और मजबूत करने के लिए एक तगड़ा फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद अकाउंट हैक होने का टेंशन खत्म हो जाएगा। दरअसल, वॉट्सऐप पर एक नया सिक्योरिटी फीचर आ रहा है ताकि लोग अपने अकाउंट को स्कैमर से सुरक्षित कर सकें। एक […]