भोपाल। मंडी शुल्क घटाने और निराश्रित शुल्क हटाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की मंडियों में हड़ताल की वजह से अब तक करीब ढाई हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है। इस कारण महंगाई भी बढऩे लगी है और सोयाबीन किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले 12 दिन से चले रही मंडी हड़ताल के कारण कृषि जिंसों की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जानकारी के अनुसार मंडियों में रोजाना करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस हिसाब से हड़ताल के कारण अब तक लगभग 2400 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है। इस बीच दलहन की आपूर्ति बाधित होने की वजह से दालों के भाव बढऩे लगे हैं। दाल मिलर संजय काबरा के मुताबिक मंडियों में हड़ताल शुरू होने से लेकर अब तक तुअर व उड़द दाल के भाव 1000 रुपये तक बढ़ गए हैं और चना दाल 400 रुपये तक महंगी हुई है। काबरा का कहना है कि मंडियों में हड़ताल की वजह से प्रदेश का दलहन कारोबार 80 तक प्रतिशत प्रभावित हुआ है।
Share:Next Post
हाथरस कांड: उप्र को जलाने की साजिश में जुटे पीएफआई के मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
Related Articles
MP: बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए 15 अगस्त के बाद आएगा केन्द्रीय दल
– मप्र के राजस्व मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री तोमर से की मुलाकात, केन्द्रीय अध्ययन दल को शीघ्र भेजने का किया अनुरोध भोपाल। मध्यप्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने गुरुवार को दिल्ली में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बाढ़ से हुई क्षति का […]
मध्य प्रदेश में ओर तीखे होंगे ठंड के तेवर, तीन डिग्री नीचे गिरा तापमान
भोपाल। कुछ दिन पूर्व बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘निवार” का असर अभी भी बना हुआ है। उसके असर से प्रदेश में 16 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तूफान के कारण मिल रही नमी से पूर्वी मप्र में बादल बने हुए हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात […]
एक्सीडेंट में घायल छात्र की मौत
भोपाल। तलैया थाना इलाका स्थित राजाभोज सेतु पर दो दिन पहले एक्टिवा सवार चालक ने कालेज छात्र को टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। […]