मध्‍यप्रदेश

रीवा संभाग में प्राकृतिक खेती के लिए 9549 किसानों ने कराया पंजीयन

रीवा। रीवा संभाग (Rewa Division) में खेती के विकास के साथ-साथ खेती के विविधीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। संभाग के चारों जिलों में मुख्य रूप से गेंहू और धान की फसल ली जाती है। इनका रकवा अधिकांश जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक है। किसानों को धान और गेंहू के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों विशेषकर मोटा अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।


प्राकृतिक खेती के लिए संभाग में कुल चार सौ गांवों में 9549 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इनके द्वारा पाँच हजार 108 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन किया गया है। पंजीयन कराने वाले किसान प्राकृतिक खेती के रूप में मुख्य रूप से कोदौ, ज्वार, मक्का, उड़द, मूंग, तिल, तुअर तथा बाजरे की फसल लेंगे। इससे खेती के विविधीकरण के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के उद्देश्य पूरे होंगे। संभाग में प्राकृतिक खेती के लिए रीवा जिले में 3513, सीधी जिले में 1284, सिंगरौली जिले में 2505 तथा सतना जिले में 2247 किसानों ने पंजीयन कराया है। इन्हें आवश्यक बीजों की उपलब्धता के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Share:

Next Post

पहलवानों के समर्थन में सड़क पर उतरीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी

Wed May 31 , 2023
नई दिल्ली: बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पहलवानों (wrestlers) के पक्ष में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamta Banerjee) खुलकर आ गईं हैं. रेसलर्स के समर्थन में सीएम ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कोलकाता की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला. इसमें ममता बनर्जी […]