
इन्दौर। कांग्रेस के 18 पार्षद आज कलेक्टर कार्यालय जाकर पार्षद पद की शपथ ले रहे हैं। इसमें कांग्रेस की एक बागी पार्षद भी आज शपथ लेने कांग्रेसी पार्षदों के साथ पहुंचने वाली हैं। कल शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस की ओर से बहिष्कार किया गया था। आज उनकी शपथ होने जा रही है। इस बार 19 पार्षद निगम में चुने गए हैं, लेकिन एक पार्षद के जेल में बंद होने से 18 पार्षद आज शपथ लेंगे।
दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यलय में शपथ ग्रहण करवाई जाएगी। हालांकि छोटे से हॉल में शपथ होने के कारण एक पार्षद के साथ गिनेचुने कार्यकर्ताओं को ही अंदर जाने दिया जाएगा, वहीं वार्ड नंबर 2 से कांग्र्रेस के बागी पार्षद के रूप में चुनी गई पूर्व पार्षद रफीक खान की पत्नी फतिमा खान भी कांग्रेस के पार्षदों के साथ शपथ लेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved