img-fluid

महाकाल लोक की तरह बाणेश्वर लोक का होगा निर्माण

May 01, 2026

  • मंत्री विजयवर्गीय देंगे विधानसभा को सौगात
  • प्रवचन हॉल…बगीचे और कई बड़ी मूर्तियां लगेंगी बाणेश्वर कुंड पर

 

इंदौर। अब इंदौर में भी महाकाल लोक की तरह एक नंबर विधानसभा में बने बाणेश्वर कुंड का निर्माण महाकाल लोक की तरह किया जाएगा। यहां आसपास खाली पड़ी जगह पर मंदिर, प्रवचन हॉल और बगीचे बनाए जाएंगे। मंत्री विजयवर्गीय आज इसका भूमिपूजन करने जा रहे हैं।

एक नंबर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इंदौर की ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर में शामिल बाणेश्वर कुंड का अपना एक अलग स्थान है। कुल 15 करोड़ रुपए की लागत से बाणेश्वर कुंड का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जो दो चरणों में तैयार किया जाएगा। बाणेश्वर कुंड पर अभी श्रावण मास में मेले लगते हैं और कई धार्मिक आयोजन भी होते हैं। ये आयोजन व्यवस्थित हों इसके लिए अब सारी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसमें प्रवेश द्वार के साथ-साथ चार और दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी, वहीं मंदिर में जाने के लिए आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।


  • इसके साथ ही विशेष त्योहारों पर होने वाले आयोजनों के लिए होल्डिंग एरिया रहेगा और यहीं प्रवचन हॉल भी होगा। इसके साथ ही नवग्रह वाटिका का निर्माण किया जाएगा और पुराने मंदिर तथा कुंड का जीर्णोद्धार होगा। साथ-साथ यज्ञशाला, सामुदायिक भवन, बगीचे, ग्रीन एरिया, इवेंट स्पेस जैसी सौगातें भी यहां उपलब्ध होंगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज शाम 5 बजे इसका भूमिपूजन करने जा रहे हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि यहां का टेंडर हो चुका है और भूमिपूजन के बाद काम चालू करवा दिया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। यहां होने वाले आयोजनों से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और यह इंदौर का एक बड़ा धार्मिक स्थान बनेगा।

    खजराना जैसा भव्य द्वार बनेगा
    बाणेश्वर लोक में एक अद्भुत अनुभव लोग महसूस करेंगे। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की व्यवस्था रहेगी। गार्डन में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें ऑक्सीजन के साथ-साथ सुंदरता भी मिलेगी। अभी तक शहर के पश्चिम क्षेत्र में अन्नपूर्णा मंदिर और रणजीत हनुमान मंदिर के बाद ऐसा कोई स्थान नहीं था जहां का निर्माण महाकाल लोग की तरह किया गया है। मंत्री विजयवर्गीय ने इसमें रुचि दिखाते हुए इसका निर्माण करने का निश्चय किया।

    Share:

  • AAP से BJP गए सांसदों पर सियासी घमासान, भगवंत मान ने ‘राइट टू रिकॉल’ मुद्दे को बनाया हथियार

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए सांसदों को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब इस मुद्दे को राष्ट्रपति तक ले जाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर AAP छोड़कर BJP […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved