मुंबई। एक अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस अब इंटीरियर डिजाइनर की तालाश में जुटी हुई है। हालांकि ये मामला पिछले महीने जुलाई 2021 का है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अधिकतम साउथ फिल्मों में काम किया है।
पुलिस का कहना है कि 35 वर्षीय इस अभिनेत्री ने वीरा देसाई अंधेरी में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा था और उसी की इंटीरियर डिजाइन करने का कांट्रैक्ट उन्हें दिया गया था। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो जुलाई के पहले हफ्ते में अपने घर का काम देखने के लिए गई तो उन्हें वो पसंद नहीं आया। इसके बाद अभिनेत्री ने डिजाइनर से इस बारे में बातचीत कि और इस कांट्रैक्ट को खत्म करने के लिए कहा।
अभिनेत्री ने बताया कि डिजाइनर ने उन्हें अपशब्द कहे और उन्हें उन्हीं के अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया कि डिजाइनर ने उन्हें पुलिस में जाने की धमकी भी दी थी जिसकी वजह से शिकायत दर्ज करवाने में देरी हुई। ओशिवारा पुलिस ने अभिनेत्री की शिकयत के बाद आईपीसी की धारा 354, 504, 509 के आधार पर मामला दर्ज किया है।
नई दिल्ली। तालिबान की वापसी से महिलाएं सबसे ज्यादा खौफजदा हैं, क्योंकि बीते दिनों कुछ प्रांतों पर कब्जे के बाद से ही उसके नेताओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। उन्होंने जुलाई की शुरुआत में बदख्शां और तखर स्थानीय धार्मिक नेताओं को तालिबान लड़ाकों के साथ निकाह के लिए 15 साल से बड़ी […]
मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक व्यक्ति ने फिल्मकार और अभिनेता महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फिल्मकार ने उसे थप्पड़ मारा और उसके खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी कार मांजरेकर (FIR Against Mahesh Manjrekar) की कार से टकरा गई […]
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। मेकर्स और सितारे इस बात से काफी परेशान हैं। वह अपनी फिल्में हिट कराने के लिए हर तरह के जतन और उपाय कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आधी रात में कुछ साथियों के […]
मुंबई: राजेश खन्ना ने एक के बाद एक 15 हिट फिल्में दी थीं और आज तक यह रिकॉर्ड कोई स्टार नहीं तोड़ सका है. साल 1969 से 1971 तक लगातार 15 हिट फिल्में देने वाले राजेश खन्ना जैसा सुपरस्टार इंडस्ट्री में किसी सितारे ने शायद ही देखा हो. खासतौर पर लड़कियां उनके लिए पागल थी. […]