उज्जैन (Ujjain)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में रविवार को शास्त्रीय मान्यता अनुसार मकर संक्रांति पर्व (Makar Sankranti festival) मनाया जा रहा है। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Jyotirlinga Mahakal Temple) से हुई। तड़के चार बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल (lord mahakal) को तिल के उबटन से स्नान कराया गया। तेज ठंड (strong cold) के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए।
तिल के उबटन से स्नान के बाद भांग व सूखे मेवे से दिव्य श्रृंगार कर नवीन वस्त्र व सोने चांदी के आभूषण धारण कराए गए। तिल से बने पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। इधर, मकर संक्रांति पर्व पर मोक्षदायिनी शिप्रा में भी पर्व स्नान चल रहा है। सुबह छह बजे से मोक्षदायिनी शिप्रा में पर्व स्नान की शुरुआत हो गई। देशभर से आने वाले श्रद्धालु शिप्रा नर्मदा के जल से स्नान कर दान-पुण्य कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रहेगी। चिंतामन गणेश, बड़ा गणेश आदि मंदिरों में भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है।
ग्वालियर (Gwalior)। लिव इन रिलेशन शिप (live-in relationship) मे रह रही प्रेमिका को छोडक़र जब प्रेमी अपने घर चला गया तो पीछे से उसकी प्रमिका भी जा पहुंची। घर में प्रेमी की मां (boyfriend’s mother) से उसका विवाद हो गया। झगडा बढ़ा तो प्रेमिका ने प्रेमी (girlfriend boyfriend) की मां के गर्दन पर चाकू से […]
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंत्रियों से नई सरकार (new government) के पहले 100 दिनों और अगले पांच साल के लिए रोडमैप (Roadmap for five years) का मसौदा तैयार करने को कहा है. रविवार की सुबह यहां कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के […]
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए। दो आईजी स्तर के अधिकारी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसमें 1999 बैच के अधिकारी राकेश गुप्ता और दीपिका सूरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। […]
श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने रूद्र कलश का पूजन कर किया रूद्राभिषेक उज्जैन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर महाकालेश्वर मंदिर में 11 दिवसीय अतिरुद्राभिषेक की शुरुआत सोमवार से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव द्वारा रुद्र कलश पूजन किया गया। महाकालेश्वर मंदिर […]