आचंलिक

जनाधार खिसकने से बढ़ी भाजपा संगठन की चिंता, बड़े नेताओं ने लगाई क्लास

  • पंचायत चुनावों से बदली है सियासत की चाल

कपिल सूर्यवंशी
सीहोर। जिले में जिला पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने में भाजपा सफल तो हो गई, लेकिन इन चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद की कुछ सीटें गंवाने के बाद से जनाधार को समेटने के लिए भाजपा संगठन फिर तेजी से सक्रिय हो गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा  बीते दिनों ही त्रिसत्रीय बैठक आयोजित किया गया था। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमैंट का पाठ पढ़ाया था। और उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी मौजूद रहे थे। जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों को भाजपा की नीति रीति की जानकारी दी, और चुनाव मैनेजमेंट सिखाया। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान भी सीहोर में कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे। भाजपा के यह आयोजन एक सप्ताह के भीतर ही आयोजित हुए, बढ़ी हुई सकि्रयता से साफ नजर आ रहा है कि खिसकते हुए जनाधार को समेटने में भाजपा के बड़े नेता भी गंभीर हो चले हैं। क्योंकि आगामी वर्ष में विधान सभा चुनाव होने हैं।


विपक्ष बनाने लगा  है मुददा
पिछले दो दशक से  यदि  पूर्व सीएम कमलनाथ के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश की कमान भाजपा के हाथ में रही है, इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यकाल सबसे अधिक है, बावजूद इसके जिला मुख्यालय उपेक्षित रहा, जो विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया है। यहां पर बड़े उद्योग धंधे, शिक्षण  संस्थान नहीं मिल सके हैं, इससे बेरोजगारी बढ़ी है, जिससे युवाओं में निराशा का भाव बना हुआ है। इन सब बातों को विपक्ष चौक चौराहों से लेकर आम सभाओं में उठा रहे हैं। इससे विपक्ष का मनोबल बढ़ रहा है, और सत्ता पक्ष की चिंता बढ़ रही है।

मिल सकती है सौगात
जिला मुख्यालय पर नगर पालिका द्वारा गौरव दिवस मनाया जा रहा है, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे, शुक्रवार को जागरूकता रैली, एवं प्रतियोगितओं के आयोजनों की शुरूआत हुई, यह कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजित हो रहा है, और नगर वासियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इससे नगर पािलका अध्यक्ष पि्रंस राठौर की माने तो कई बड़ी सौगातें मिल सकती है। हालांकि विपक्ष इसे सियासी ड्रामेबाजी बता रहा है। अब देखना यह है कि इस चुनावी वर्ष में जनता के हाथ में क्या आने वाला है।

Share:

Next Post

ठाकुरों ,किसानों को अपने पाले में लाने गुजरात के रण में शिवराज के मंत्री सिसोदिया ने भरी हुंकार

Sat Nov 26 , 2022
जातिगत मुद्दों पर आया गुजरात चुनाव एमपी के सीएम शिवराज और मंत्री सिसोदिया के साथ एक दर्जन मंत्री मैदान में गुना। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है जहां दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाले मतदान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह […]