विदेश

पुतिन को “पागल” बताने वाली मॉडल की सूटकेस में मिली लाश

मॉस्को। यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia) की बीच छिड़ी जंग के बीस एक बड़ा मामला सामने आया है। पुतिन को मनोरोगी (psychopath) बताने वाली रूसी मॉडल का शव करीब एक साल बाद सूटकेस में मिला है। इस रूसी मॉडल (Russian model) ने एक साल पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की थी, जिसके बाद से वह लापता थी।

रूसी पुलिस ने बताया कि करीब एक साल पहले 23 वर्षीय रूसी मॉडल ग्रेटा वेडलर ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) को “मनोरोगी” बताते हुए सोशल मीडिया (social media) पर पोस्ट किया था। जनवरी 2021 में किए गए इस पोस्ट में ग्रेटा ने लिखा था कि पुतिन की रूस की अखंडता बढ़ाने की जिद और अभियान आंसुओं पर खत्म होंगे। इस पोस्ट पर जमकर कर विवाद हुआ, कुछ लोग ग्रेटा के समर्थन में आए, तो कुछ ने इसका खूब विरोध किया। इस पोस्ट के एक माह बाद ही ग्रेटा एक दिन अचानक गायब हो गई। रुस ने उसे काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिली।


मॉडल का पूर्व प्रेमी (model’s ex boyfriend) व आरोपी 23 वर्षीय दिमित्री कोरोविन ने स्वीकार किया है कि मास्को में पैसे को लेकर विवाद के बाद, उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, इस हत्या का मॉडल के राजनीतिक विचारों और पुतिन से कोई संबंध नहीं है। उसने पूछताछ में कहा कि वह 3 रात तक होटल के एक कमरे में उसकी लाश के साथ सोया था, जिसे उसने एक नए खरीदे गए सूटकेस में रखा था। फिर उसने उसके शरीर को 300 मील की दूरी पर लिपेत्स्क इलाके में ले गया, जहां एक कार की डिग्गी में एक वर्ष से अधिक समय तक छोड़ दिया। उसने मॉडल के सोशल मीडिया पर फोटो और मैसेजे पोस्ट किए, ताकि दोस्तों को विश्वास हो सके कि वह अभी भी जिंदा है।

इसी बीच मॉडल के एक दोस्त एवगेनी फोस्टर (Evgeny Foster) को शक हुआ। इसके बाद उसने मॉस्को में मिसिंग का केस दर्ज कराया। जांच के बाद पुलिस मॉडल की लाश तक पहुंचने में कामयाब हो गई। रूस की जांच समिति के एक वीडियो में कोरोविन को कथित तौर पर यह दिखाते हुए दिखाया गया है कि उसने मॉडल को कैसे मारा। रूसी मॉडल ने पुतिन पर यह कमेंट जनवरी 2021 में किया था। इसके एक महीने बाद, उसकी हत्या हो गई थी।

सोशल मीडिया पर ग्रेटा ने लिखा था कि पुतिन बचपन में बहुत अपमान से गुजरे। वह अपने मामूली शारीरिक रूप के कारण खुद के लिए खड़े नहीं हो सके। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्होंने लॉ स्कूल छोड़ दिया और केजीबी में शामिल हो गए। ग्रेटा ने आगे लिखा था कि ऐसे लोग बचपन से ही डरपोक होते हैं। शोर और अंधेरे से डरते हैं. इसलिए सावधानी, संयम और संचार की कमी जैसे लक्षण उनके चरित्र में जल्दी विकसित हो जाते हैं। मेरी राय में वह एक स्पष्ट रूप से मनोरोगी हैं।

Share:

Next Post

एक्शन में सोनिया : शर्मनाक हार के बाद 5 प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

Tue Mar 15 , 2022
नई दिल्ली। पांच राज्यों (five states) में कांग्रेस की करारी हार के बाद समीक्षा और कार्रवाईयों (reviews and actions) का दौर शुरू हो चुका है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को यूपी (UP), उत्तराखंड (Uttarakhand), पंजाब (Punjab), गोवा और मणिपुर (Goa and Manipur) के अध्यक्षों से इस्‍तीफा मांगा है। इन पांचों राज्यों में अब […]