भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शंखनाद के बीच गूंजेगा बधाई हो, जन्मे हैं कन्हाई

  • मत-मतांतर के साथ आज और कल मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटकी फोड़ के आयोजन भी निरस्त

भोपाल। शहर के कृष्ण मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज और कल मनाई जाएगी। स्मार्त मत मंदिरों में आज, जबकि वैष्णव मत के मंदिरों में कल जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दौरान पुजारी और चुनिंदा भक्त बधाई हो, जन्मे हैं कन्हाई के जयघोष लगाएंगे। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मटकी फोड़ के आयोजन भी नहीं होंगे।
राजधानी में बुधवार को घर घर में नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के मंगल गीतों से 12 अगस्त की रात 12 बजे सारा शहर गुंजायमान हो जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां और उत्साह मंदिरों, घरों में दिखाई देगा। इस वर्ष कोरोना के कारण सामूहिक मटकी फोड; समारोह तो आयोजित नहीं होंगे। लोग अपने-अपने घरों में मटकी फोड;कर तीन लोक के स्वामी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। राजधानी के राधाकृष्ण मंदिरों में भी बड;े स्तर पर कोई आयोजन नहीं होगा। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सीमित संख्या में उचित शारीरिक दूरी के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा व आरती होगी। कई मंदिर समितियों ने निर्णय लिया है कि भक्तों को रात 12 बजे के जन्म के दर्शन ऑनलाइन कराए जाएंगे। लोग अपने-अपने घरों में ही रात 12 बजे पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विशेष संयोगों में मनेगी जन्माष्टमी
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी चार विशेष संयोगों में मनाई जाएगी। इसमें जहां पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय अष्टमी बुधवार के दिन हुआ था। तो वहीं इस बार भी जन्माष्टमी उसी दिन मनाई जाएगी। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्घि योग भी रहेगा। लेकिन इस बार रोहित नक्षत्र का संयोग नहीं बन रहा है। मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे गुरुजी ने बताया कि सर्वार्थ सिद्घि योग में होने से भक्तों की मनोकामना पूरी होगी।

मंदिरों में विशेष तैयारी
लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी उत्सव के तहत सुबह 6 बजे भगवान श्रीनाथ जी का पंचामृत स्नान होगा। फिर दोपहर 12 बजे तिलकोत्सव एवं आरती होगी। रात 12 बजे जन्म के दर्शन होंगे। रात के समय कफ्र्यू होने के कारण वैष्णव जनों को श्रीजी मंदिर के फेसबुक पेज और सोशल मीडिया के अनेक माध्यम से लाइव दर्शन कराए जाएंगे। बिरला मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव कोरोना वायरस की गाइडलाइन के अनुसार 5 लोगों की मौजूदगी में ही मनेगा। मंदिर के प्रबंधक व सेवक के के पांडे ने बताया कि बधाों और बुजुर्गों को दर्शन के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर भक्तों के लिए दिन भर खुला रहेगा। भगवान जी की ड्रेस भी इस बार शहर में ही तैयार हुई है। लाल घाटी स्थित गुफा मंदिर के पुजारी पं. लेखराज शर्मा ने बताया कि इस बार कोरोना वायरस के कारण सिर्फ मंदिर समिति के लोगों की उपस्थिति में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और महाआरती की जाएगी। चौबदारपुरा स्थित श्री बांके बिहारी लाल जी मार्कंडेय मंदिर में श्री बांके बिहारी लाल जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रात में 10:30 बजे सहसतचान होगा। 12 बजे जन्म उत्सव आरती होगी। भक्तों द्वारा 21 किलो 515 ग्राम पीतल की गाय दी गई है। जिसकी कीमत 22 हजार रुपए है। पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में कोरोना महामारी के कारण इस बार कृष्ण जन्माष्टमी एवं अनंत श्री दादाजी गुरुदेव का जन्मोत्सव छोटे रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री लड्डू गोपाल जी का अभिषेक दोपहर एक बजे शुरू होगा एवं पुष्पों से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। श्रीकृष्ण एवं राधा जी का विशेष आर्कषक श्रंगार वस्त्रों एवं आभूषणों से किया जाएगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण और 12:05 पर अनंत श्री दादाजी गुरुदेव साईंखेड़ा वालों की आरती की जाएगी।

Share:

Next Post

ईस्‍ट चाइना सी में चीनी घुसपैठ से तनाव बढ़ा, जापान ने ड्रैगन को दी सैन्‍य कार्रवाई की धमकी

Tue Aug 11 , 2020
टोक्यो। जापान ने पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के पास चीन की मछली पकड़ने वाली नौकाओं की अवैध घुसपैठ पर चीन को गंभीर चेतावनी दी है। जापान ने कहा है कि चीन की नौकाओं की घुसपैठ का जवाब देने के लिए जापानी सेना पूरी तरह से तैयार है। जापान ने कहा कि अगर चीन […]