जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

मुनक्का का इस तरह कर लें सेवन, फिर सेहत को मिलेंगें हैरान कर देने वाले फायदें

नई दिल्ली। स्वाद में मीठा मुनक्का हल्के भूरे रंग का होता है जिसे किशमिश की तरह अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। मुनक्का पौष्टिक तत्वों (nutritious elements) का ख़ज़ाना है जिसमें भरपूर कैल्शियम(calcium), विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते हैं, जो बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं। मुनक्का(raisins) का स्वाद खाने में बेहद अच्छा लगता है, साथ ही इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। मुनक्का आंखों की सेहत का भी ध्यान रखता है। अगर मुनक्का का इस्तेमाल भीगोकर किया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।

भीगा हुआ मुनक्का खाने से दांतों की सेहत ठीक रहती है, साथ ही स्किन की समस्याओं से भी निजात मिलती है। रात को 4-5 मुनक्के को अच्छी तरह से वॉश करके एक गिलास पानी में भिगो दें और अगले दिन उसका सेवन करें। भीगा हुआ मुनक्का और उसका पानी दोनों अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है। आइए जानते हैं कि भीगा हुआ मुनक्का खाने के सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

वेट लॉस करने में मददगार:
खाली पेट भीगा हुआ मुनक्का खाने से वजन को कंट्रोल(weight control) किया जा सकता है। इसे खाली पेट खाने से बॉडी में दिन भर एनर्जी रहती है। इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज से वजन कंट्रोल रहता है।

पाचन दुरुस्त करता है:
फाइबर (fiber) से भरपूर मुनक्का जब पानी में भीगो देते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा और बढ़ जाती है। पानी में भीगे हुए मुनक्का को खाने से कब्ज (Constipation) से निजात मिलती है और पाचन दुरुरस्त रहता है। सुबह-सुबह इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से निजात मिलती है।



ब्लड प्रेशर नॉर्मल करता है:
मुनक्के में पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर में नमक की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों(antioxidant properties) से भरपूर मुनक्का खून की नलिकाओं को साफ करता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

थकान से निजात दिलाता है:
मुनक्का ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का कुदरती स्रोत है जो थकान से निजात दिलाता है। इसका संतुलित मात्रा में सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। रोजाना सुबह मुनक्के का पानी पीना से कब्ज, एसिडिटी और थकान से निजात मिलती है। भीगे मुनक्के से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। मुनक्का बालों को झड़ने से बचाने में भी मददगार है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

फाइजर की एंटीवायरल गोली मौतों में ला सकती है 89 फीसदी की कमी

Sat Nov 6 , 2021
वाशिंगटन। अमेरिकी दवा निर्माता फाइजर (Pfizer) ने घोषणा की कि कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ उसकी नई एंटीवायरल गोली (Antiviral pill) अस्पताल में भर्ती होने (Hospitalisations) और होने वाली मौतों (Deaths) को 89 फीसदी (89 percent) कम (Cut ) कर सकती है। मर्क के मोलनुपिरवीर के बाद यह दूसरी एंटीवायरल गोली है, जिसने जोखिम को आधा […]