मध्‍यप्रदेश

बाबा रामदेव पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, याद दिलाए कांग्रेस के अहसान


भोपाल। मध्‍यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर सुबह-सुबह हमला किया है। पेट्रोल-डीजल(petrol-diesel) की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते रामदेव (Ramdev) का दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बाबा रामदेव तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को घेर रहे हैं। इसी पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस की सरकार में मिले लाभ को गिनाया है।

दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कांग्रेस को यह (बाबा रामदेव) कोस रहा है, उसी ने इसे दो फूड पार्क के लिए 150-150 करोड़ रुपये का अनुदान दिया था। एक हरिद्वार में एक रांची में। उत्तराखंड में जमीन भी कांग्रेस सीएम नारायण दत्त तिवारी (CM Narayan Dutt Tiwari) ने ही दी थी। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जिस दिन बीजेपी, मोदी और शाह गए, यह फिर पल्टी मारेगा।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि ढोंगी रामदेव को पहचाने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही बीजेपी का एजेंट बना हुआ था। दरअसल, कांग्रेस (Congress) की सरकार में बाबा रामदेव पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर खूब प्रदर्शन किया था। दिग्विजय सिंह ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें भी रामदेव साइकल से पेट्रोल और डीजल का विरोध कर रहे हैं।



एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए पूछा था कि 2011 में जब पेट्रोल 68 रुपये था, तब बाबा रामदेव साइकल से अनुलोम-विलोम कर रहे थे। अब पेट्रोल 100 रुपये पार है, लेकिन वह खामेश हैं। उनकी यह चुप्पी समक्ष में नहीं आ रही है। इसी वीडियो को दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) ने रिट्वीट किया था।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव इन दिनों एलोपैथ विवाद (allopathic controversy) को लेकर चर्चा में हैं। कई मेडिकल संस्थाएं बाबा पर कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं, देश के कई हिस्सों में इस विवाद को लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है। मंगलवार को भी बाबा रामदेव के ऊपर पटना में मामला दर्ज हुआ है ।

Share:

Next Post

INDORE : जात न पूछो नेता की, जारी सूची से ताबड़तोड़ जाति हटाई

Wed Jun 9 , 2021
  402 सदस्यों वाली भाजपा कार्य समिति में 23 इंदौरी नेताओं को भी मिली एंट्री… सभी गुटों को दी तवज्जो इन्दौर।  देश (Country) की राजनीति धर्म और जाति के आधार पर ही चलती रही है। तमाम राजनीतिक दल (Political Party) भले ही दावे विकास के करते रहें, मगर चुनाव ( Election)  में प्रत्याशियों के चयन […]