आचंलिक

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है दशहरा, शहर में उत्साह

  • शहर के छह अलग अलग क्षेत्रो में 6 दशाननो का होगा वध, होगी आतिशबाजी

सीहोर। असत्य पर सत्य के विजय का पर्व दशहरा शहर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा इसके लिये पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी जिसे आज अंतिम रूप दे दिया गया है। शहर के छह अलग अलग क्षेत्रो में छह विशालकाय रावण के पुतले कलाकारों बनाए हंै। इसी के साथ रंग बिरंगी आतिशबाजी भी बाहर से मंगाई गई है जिसे हजारो लोगो की उपस्थिति में आज जलाया जाएगा। दशहरा उत्सव समितियों ने सभी जगह दशहरा देखने आने वालो के लिये अच्छी व्यवस्था की है। महिला पुरूषो के लिये अलग अलग स्थान नियत किए हंै। शहर के छावनी दशहरा उत्सव समिति बाल विहार ग्राउंड में दशहरा पर्व मनाएगी। यहां रावण के साथ मेघनाथ का भी पुतला बनाया गया है जो लगभग 51 फिट का बताया जा रहा है। यहां बाहर से आतिशबाजी मंगाई गई है जिसका प्रदर्शन एक घंटे पहले से प्रारंभ कर दिया जाएगा। छावनी दशहरा उत्सव समिति की राम बारात नमक चौराहा से प्रारंभ होगी जो मु य मार्ग से होती हुई दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां राम रावण के संवाद के बाद मु य अतिथियों के समक्ष दशानन का दहन किया जाएगा। इसी तरह छावनी क्षेत्र के सीवन नदी घाट पर भी 21 फिट के रावण का विशालकाय पुतला बनाया गया है। यहां भी समिति के युवाओ ने व्यापक व्यवस्था की है। कई दिनों से युवा दशहरे को अंतिम रूप देने में लगे थे। यहां भी रामबारात गंगा आश्रम क्षेत्र से निकलकर सीवन नदी दशहरा मैदान पहुंचेगी और रात लगभग 9 बजे रावण दहन किया जाएगा।


नीलकंठ के करेंगे दर्शन
दशहरे पर नीलकंठ के दर्शन करने की बहुत पुरानी मान्यता है, जिसे आज भी हजारों लोग मानते हैं और नीलकंठ के दर्शन करने सुबह से निकल गये थे। इसके लिये सुबह पांच बजे से ही लोग शहर की आबादी से दूर पेड़ो पर देखने जाते है, जहां नीलकंठ के दर्शन हो जाए। खासकर गणेश मंदिर मार्ग, इछावर रोड और पीजी कालेज के क्षेत्र में अधिक लोग पहुंचते हैं। अनेक लोग दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना शुभ मानते हैं और दर्शन से सालभर शुभ जाने का संकेत भी मानते हैं।

हवन पूजन और भण्डारे
नौ दिनों की भक्ति के बाद लोगो के घरो में मॉ दुर्गा नवमी के पूजन के बाद अपने अपने घरों में कन्याओ को बुलाकर कन्याभोज कराया गया। वहीं शहर के विभिन्न पंडालो में सजा मॉ के दरबार में आज विधि विधान से हवन पूजन के बाद मॉ के दरबार में प्रसादी भण्डारे का आयोजन किए गये। जिसके लिए नवदुर्गा उत्सव समिति सदस्य दिनभर सक्रिय नजर आए।

Share:

Next Post

6 महीने से फरार व्यापारी बाप बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed Oct 5 , 2022
अशोकनगर। करीब छह माह से फरार चल रहे व्यापारी बाप-बेटे को कोतवाली पुलिस ने शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले पड़ोरा चौराहा से गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाप-बेटों ने व्यापारी, किसानों से ठगी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। करीब […]