बड़ी खबर

International Yoga Day से पहले सैकड़ों लोग वाशिंगटन में योग सत्र में हुए शामिल


नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले योग सत्र आयोजित किया। वाशिंगटन मॉन्यूमेंट (स्मारक) पर बीते शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद एनएसएफ के निदेशक डॉ. सेथुरमन पंचनाथन ने कहा कि योग में वह शक्ति है जिससे दुनिया के सभी भौगोलिक क्षेत्रों को एकजुटता लाई जा सकती है।

अमेरिका में कई जगहों पर योगा सत्र आयोजित
अमेरिका में वाशिंगटन के अलावा न्यूयॉर्क, शिकागो, ह्यूस्टन, अटलांटा और सैन फ्रांसिस्को में भी भारत का वाणिज्य दूतावास स्थित है। इन जगहों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर व नियाग्रा फॉल्स में योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सेन फ्रांसिस्को के साथ सैन डिएगो में क्राउन प्वाइंट पार्क, अटलांटा में न्यूटाउन पार्क और शिकागो के ग्रांट पार्क में योग कार्यक्रम रखा गया है।


योग कार्यक्रमों से भारत अमेरिका रिश्ते पर प्रभाव
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि योग शरीर की स्पूर्फि बढ़ाती है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड के बाद की स्थिति में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। योग अमेरिका और भारत के रिश्ते को और मजबूत कर रहा है।

वाशिंगटन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित योगा दिवस काफी हद सफर रहा। भारतीय एंबेसी के कई जगहों पर योगा दिवस में बड़ी संख्या मं प्रवास भारतीयो और अमेरिका निवासियों ने भाग लिया।

योगा सत्र में सभी वर्गों के लोग हुए शामिल
भारतीय दूतावास की ओर आयोजित सत्र में अमेरिकी प्रशासन, संसद, उद्योग, राजनयिक कोर, मीडिया और प्रवासी भारतीय सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अमेरिका में भारत के सभी पांच वाणिज्य दूतावास – न्यूयॉर्क, शिकागो, ह्यूस्टन, अटलांटा और सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा सत्र समेत कई क ई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

Share:

Next Post

Father's Day 2022: पिता-पुत्र के बीच में झगड़े की वजह बनती है ये बातें, रिश्ते में बढ़ा देती हैं दूरियां

Sun Jun 19 , 2022
नई दिल्ली। मां भले ही बच्चे को जन्म देती है लेकिन उस बच्चे को दुनिया को दिखाने का काम पिता ही करता है. बचपन में बच्चा मस्ती करते हुए पिता के साथ खेलता है, मस्ती-मजाक (jokes) करता है और पिता भी उसकी हर इच्छा को पूरी करते हैं. भारतीय कल्चर में पिता को हमेशा काफी […]