भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वन रक्षकों पर लगातार हमले कर रहे माफिया और लकड़ी चोर

  • वन कर्मचारी पर किए गए प्राणघातक हमले के विरोध में धरना देगा वन कर्मचारी मंच

भोपाल। विदिशा वन मंडल के लटेरी रेंज में वन अपराधियों द्वारा वनरक्षक प्रदीप शर्मा के ऊपर अतिक्रमण हटाने के दौरान प्राणघातक हमला किया गया है। जिसकी रिपोर्ट थाना लटेरी में दर्ज कराई गई है। वन कर्मचारी विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती है, उसका पैर तोड़ा गया है। हाथ की उंगली भी काटी गई है। उल्लेखनीय है कि इसी लटेरी में 9 अगस्त को वन अपराधियों ने वन कर्मचारियों पर बंदूक एवं पत्थर से हमला किया था, इस घटना में एक वन अपराधी चैन सिंह की मृत्यु हो गई थी। उसकी मृत्यु होने पर सरकार ने 10 अगस्त को उसके परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा कर दी थी। बाद में लटेरी कांड की जांच के लिए न्यायिक आयोग का भी गठन किया गया है। जिसकी रिपोर्ट 3 माह में आना है। इस घोषणा के बाद वन अपराधियों के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं। लटेरी कांड में सरकार द्वारा वन अपराधियों के पक्ष में मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा करने तथा प्रशासन द्वारा वन कर्मचारियों के विरुद्ध 302 का मुकदमा दर्ज करने के विरोध में वनकर्मचारियों ने 16 अगस्त को 3500 सौ बंदूकें और 550 सौ रिवाल्वर वन विभाग के माल खाने में जमा करा दी हैं। अब वन कर्मचारी निहत्थे ही वनों की सुरक्षा कर रहे हैं। इस कारण वन अपराधी बेखौफ होकर वन कर्मचारियों पर प्राणघातक हमले कर रहे हैं। लटेरी कांड के बाद से दर्जनों हमले वन कर्मचारियों पर अपराधी कर चुके हैं। वन कर्मचारी अब वन अपराधियों के प्राण घातक हमलों का खुलकर विरोध करेगा और वन कर्मचारी मंच के नेतृत्व में सोमवार को विभाग प्रमुख पीसीसीएफ के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराते हुए आंदोलन का नोटिस सौंपेगा।



मध्यप्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि 16 अक्टूबर को शिवपुरी एवं सतना में तथा 26 अक्टूबर को बुरहानपुर और 4 नवंबर को विदिशा में वन अपराधियों ने वन कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला किया है लेकिन सरकार ने किसी भी प्रकरण में वन अपराधियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही करने का निर्णय अभी तक नहीं लिया है। वन कर्मचारी पर हमला करने के आरोपी अभी भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। जिस कारण प्रदेश भर के वन कर्मचारियों में आक्रोश का वातावरण निर्मित हो गया है। वन कर्मचारी वन मुख्यालय पर धरना देकर वन अपराधियों पर बड़ी धाराओं के साथ ही रासुका की कार्रवाई करने उनके वन अधिकार के पट्टे निरस्त करने उनके बीपीएल कार्ड निरस्त करने वन अपराधियों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करने की मांग करेगा।

Share:

Next Post

साठ बरस पहले नेहरूजी ने किया था गांधी मेडिकल कालेज का उद्घाटन

Sat Nov 5 , 2022
भोपाल का गांधी मेडीकल कालिज इन दिनों इस लिए चर्चा में है के भां पे डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी में कराई जाएगी। मेडिकल एजूकेशन मिनिस्टर विश्वास सारंग की ये उम्दा पहल हेगी। बाकी भोपाल के इस गांधी मेडिकल कालिज की तवारीख (इतिहास) के बारे में आपको कुछ जानकारी देने का दिल चा रिया हेगा। इस […]