आचंलिक

नागदा में अक्षय तृतीया पर होगा सामूहिक विवाह समारोह

  • कोरोना के कारण तीन साल तक नहीं हो पाया था आयोजन

नागदा। इस साल आखातीज पर सामूहिक कन्या विवाह समारोह होगा। कोरोनाकाल के तीन साल बाद हो रहा यह आयोजन इस साल 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया पर होगा। मप्र शासन के सहयोग व दीनदयाल विचार मंच के तत्वावधान में कृष्णा जीनिंग परिसर में विवाह समारोह होगा जिसके तहत छह दिनी आयोजन भी होंगे। इन छह दिनों में महिलाएं प्रत्येक बेटी के घर जाकर गीत गाएंगी, गोद भरेगी। विवाह समारोह से एक दिन पहले महिला संगीत होगा। वहीं विवाह समारोह वाले दिन सभी दूल्हों का नगरभर में बनोरा निकाला जाएगा। इस आयोजन में कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। जैसे इस साल बेटी के उज्जैन जिले की निवासी होने की बाध्यता खत्म कर दी है। इसके अलावा इनकम टैक्स पेड परिवारों को इस विवाह समारोह में हिस्सा लेने से दूर रखा गया है। हर धर्म, जाति का व्यक्ति इस आयोजन में हिस्सा ले सकता है। बालिका की उम्र 18 व बालक की उम्र 21 होना अनिवार्य है। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक व दीनदयाल विचार मंच के संयोजक दिलीपसिंह शेखावत ने बताया कि कोरोना की समाप्ति के बाद इस साल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के लिए नपाध्यक्ष संतोषबाई गेहलोत को पत्र लिखा गया था। नपा ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन से विवाह समारोह आयोजित करने की स्वीकृति दी है।



चूंकि 16 दिसंबर से मलमास लगना है। ऐसे में 16 को पूजन करने के पश्चात विवाह पंजीयन शुरु कर दिए जाएंगे। नगर पालिका व एमजी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर विवाह पंजीयन होंगे। पूर्व विधायक शेखावत ने बताया हर साल 250 जोड़ों का विवाह कराया जाता है। इस साल लक्ष्य इससे अधिक का रखा गया है। क्योंकि कोरोनाकाल के चलते कई परिवारों में विवाह समारोह नहीं हो पाएं है। जिससे लक्ष्य बढऩे की उम्मीद नजर आ रही है। प्रत्येक बेटी पर 55 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 38 हजार रुपए की सामग्री, 11 हजार रुपए बेटी के नाम से बैंक खाते में जमा कराएं जाएंगे व 6 हजार रुपए अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे। शेखावत ने बताया हर साल विवाह समारोह में उज्जैन जिले की बालिकाओं की अनिवार्यता रखी जाती है, लेकिन इस साल यदि अन्य जिले की बालिकाएं भी विवाह समारोह में हिस्सा लेती है तो उन्हें मना नहीं किया जाएगा।

ये होंगे आयोजन
समारोह में 16 अप्रैल को सामूहिक माताजी पूजन, 17 से 20 अप्रैल तक मंगलगीत, गोद भराई आदि आयोजन होंगे। 21 को महिला संगीत होगा। इसमें हर दूल्हन के साथ 10 कन्याओं का भोजन समिति की तरफ से रहेगा। यदि कोई चाहे व्यक्तिगत रुप से भी भोजन करा सकता है। 22 अप्रैल को सुबह कृषि उपज मंडी से प्रोसेशन शुरु होगा, जो परंपरागत मार्गों से गुजरकर आयोजन स्थल कृषि उपज मंडी पहुंचेगा। दुल्हा-दूल्हन के साथ 50 लोगों का भोजन कृषि उपज मंडी में रहेगा।

Share:

Next Post

बुधवार का दिन ज्ञापन में ट्रांसपोर्टरों का व्यापार हो रहा ठप्प

Thu Dec 15 , 2022
किसानों ने रखी अपनी समस्याएं, दस परसेंट कम देते हैं सैलर विदिशा। ट्रैक्टर ट्रालियों के व्यवसायिक उपयोग करने के विरोध में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि शहर में ट्रैक्टर ट्रालीओं का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। ट्रालीयों मैं ओवरलोड सामान रखकर चलती है। ट्रालीयों के व्यवसायिक उपयोग करने से […]