भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में सुबह से गिर रहा मावठा

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस ने मध्यप्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिराया। आज सुबह भोपाल में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर में भी मावठा गिरा। मौसम विभाग की मानें तो आज 7 संभागों बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा। अभी बादल होने के कारण ज्यादा ठंड नहीं है, लेकिन बादल छंटते ही दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे 15 दिसंबर से अच्छी ठंड की शुरुआत हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन के दौरान मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


अरब सागर में एक सिस्टम बन रहा
13 दिसंबर को दक्षिण पूर्व अरब सागर, उत्तरी केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना। अगले दिन यह गतिविधि और बढ़ सकती है। और 14 दिसंबर को पूर्व मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्व अरब सागर पर पश्चिम की ओर बढ़ सकती है। अगले दिन कम दबाव अरब सागर के मध्य भागों पर और अधिक खींचेगा। इससे 13 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है।

दिन का पारा 5 डिग्री तक लुढ़का
बादल और बारिश होने से मध्यप्रदेश में सोमवार को दिन का पारा कहीं-कहीं 5 डिग्री तक लुढ़क गया। इससे अभी तक 30 या उससे ऊपर चला गया अधिकतम तापमान एकदम से सभी संभागों में 30 या उससे भी नीचे 26 तक आ गया। सबसे ज्यादा तापमान मंडला में 5 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा में 4 डिग्री सेल्सियस, दमोह में साढ़े 3 डिग्री और उमरिया में साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस गिरे। बारिश के कारण भोपाल, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, जबलपुर, सिवनी में भी डेढ़ डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Share:

Next Post

नए साल में 100 फीसदी Online जमा होगा Electricity Bill

Tue Dec 13 , 2022
अभी हर महीने जमा हो रहे हैं 90 करोड़ रुपए भोपाल। बिजली के बिल अब ऑनलाइन मोड पर आ गए हैं। इससे जुड़े करीब 4000 कर्मचारियों को कंपनी अब अन्य शाखाओं में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। भोपाल में ही हर माह करीब 120 करोड़ रुपए बिजली बिल की वसूली होती है, इसमें […]