भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महापौर का चुनाव लडऩे से पीछे हटीं विधायक कृष्णा गौर!

  • पार्टी को प्रत्याशी के लिए आकर्षित और चर्चित चहरे की तलाश

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव में भोपाल से महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस से पूर्व महापौर विभा पटेल का नाम तय कर दिया है, जबकि भाजपा में अभी नाम को लेकर मंथन शूरू नहीं हुआ है। हालांकि टिकट के लिए कई नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इस बीच पूर्व महापौर एवं गोविंदपुरा सीट से विधायक कृष्णा गौर का नाम भी महापौर के लिए तेजी से चल रहा है। खबर है कि महापौर चुनाव में कृष्णा ने कोई रुचि नहीं दिखाई है। उन्होंन अपने समर्थकों के जरिए संगठन को यह संदेश भिजवा दिया है कि वे महापौर का चुनाव नहीं लड़ेंगी। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर जोर दिया जा रहा है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा यदि किसी विधायक को महापौर का चुनाव लड़ाती है और वह चुनाव जीतता है तो अगले साल विधानसभा चुनाव में उसे विधायक का टिकट नहीं मिलेगा। यही चिंता कृष्णा गौर को है। यदि उन्हें महापौर का टिकट दिया जाता है तो वे अगले साल विधायक नहीं बन पाएंगी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायकी लडऩे की चाह रखने वाले भाजपा नेता कृष्णा गौर को महापौर के लिए सबसे मजबूत प्रत्याशी बता रहे हैं। ऐसे नेता कृष्णा को टिकट दिलाने के लिए लॉबिंग भी कर रहे हैं। हालांकि कृष्णा गौर महापौर चुनाव में कोई रुचि नहीं ले रही हैं।



चुनाव हारने वाले भी कर रहे दावेदारी
भोपाल नगर निगम चुनाव में भाजपा से महापौर के टिकट के लिए ऐसे नेता भी दावेदारी कर रहे हैं, जो दो-दो चुनाव हार चुके हैं। 1999 में भोपाल महापौर का चुनाव हार चुकी राजो मालवीय ने भी इस बार टिकट का दावा ठोक दिया है। हालांकि दावेदारों की सूची में राजो का नाम भी है और वे निर्विवाद नेत्री हैं। इसी तरह दो बार पार्षद का चुनाव हार चुकी मालती राय भी खुद को प्रत्याशी घोषित कराने के पार्टी नेताओं से मिल रही है। पिछली बार पार्षद का चुनाव हर चुके नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने भी अपनी पत्नी कुसुम के लिए टिकट की दावेदारी शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

IAS Mukherjee की सक्रियता से वित्त विभाग में मचा हड़कंप

Wed Jun 8 , 2022
कई अधिकारियों की तबादले, सालों से एक ही सीट पर जमे अफसरों को हटाया भोपाल। सरकार का खजाना संभालने वाले विभाग में इन दिनों अधिकारी और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज गोविल एक महीने से ज्यादा समय तक अवकाश पर गए हैं। ऐसे में राज्य […]