इंदौर न्यूज़ (Indore News) भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

मध्यप्रदेश की धरती पर बिना जमीन कोई नहीं रहेगा: शिवराज

इंदौर में मुख्यमंत्री का ऐलान

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (CM Shivraj singh) ने आज इंदौर में भाजपा (BJP) की सभा में ऐलान किया कि म.प्र. की धरती पर बिना जमीन कोई नहीं रहेगा। सबके पास अपना मकान होगा।

भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए इंदौर आए मुख्यमंत्री ने आज रोड शो के बजाय सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता आम लोगों से जुडऩे की है। उनकी समस्याओं को निपटाने की है। हर व्यक्ति का अपना सपना-अपना मकान होता है। भाजपा इसके लिए संकल्पित रहेगी। इसके साथ ही भूमिहीन किसानों को भूमि भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार तुष्टिकरण नहीं बल्कि युक्तिकरण की नीति पर चलती है। देश में चल रही कई घटनाएं राष्ट्रवाद पर खतरा बनी हुई हैं, लेकिन प्रदेश में आतंकवाद और आतंकवादियों को कुचल दिया जाएगा, जो नहीं समझेंगे उन्हें राष्ट्रवाद सिखाना हमें आता है।


मुुख्यमंत्री आज भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए इंदौर आए थे। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्रीय समस्याओं के साथ ही राष्ट्र की समस्याओं पर भी ध्यान केन्द्रित करना होगा। अराजक तत्व मुंह उठाएं उसके पहले उन्हेंं कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा  कि इंदौर शहर को वे अपने सपनों का शहर मानते आए हैं। यहां लोगों को पर्याप्त  सुविधाएं और अच्छा वातावरण दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।  इंदौर में नगर निगम ने सडक़, पानी, बिजली जैसी आम लोगों की जरूरतों को न केवल पूरा किया, बल्कि इंदौरियों ने लगातार स्वच्छता का खिताब हांसिल कर पूरे शहर का गौरव बढाया है। हम अगले चरण में जहां सुविधाओं का विस्तार करेंगे, वहीं अवैध कालोनियों को भी वैध किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि इंदौर के लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव न केवल बेहद सरल है, बल्कि बेदाग छवि के भी हैं। इंदौर में वे भ्रष्टाचार रहित स्वच्छ वातावरण देंगे।  उन्होंने विधायक महेन्द्र हार्डिया की तारीफ करते हुए कहा कि  योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में हमारे विधायक नंबर वन रहे।  अब भी जो लोग योजनाओं का लाभ लेने के लिए वंचित हैं उन्हें हमारे कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर योजनाएं समझाएं।

अब हम घर-घर राशन पहुंचाएंगे

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  अब हम घर-घर राशन पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के साथ दादा विधायक रमेश मेंदोला की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र और वार्ड में जिन लोगों के नाम राशन कार्ड में छूट गए हैं उन्हें ढूंढ-ढूंकर जोड़ें, ताकि उन्हें लाभ मिल सके।

सभी बहनों को 16-16 हजार देंगे

मुख्यमंत्री ने ऐलान  किया कि माताओं-बहनों के लिए हमारे द्वारा पूर्व में चलाई गई संबल योजना पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यकायक बंद कर दी, लेकिन हमारे द्वारा सभी बहनों को 16-16 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना भी जारी रहेगी।

Share:

Next Post

'Virat Kohli को डिनर के लिए नहीं बुलाया, इसलिए नाराज', Jonny Bairstow का खुलासा

Mon Jul 4 , 2022
बर्मिंघम: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर है. मैच के तीसरे दिन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो के बीच जमकर टक्कर देखने को मिली. दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जिसे अंपायर्स ने शांत कराई. तीसरे दिन का खेल […]