img-fluid

रक्षाबंधन पर बहनों की खातिर लॉकडाउन में मिल सकती है छूट!

July 31, 2020

  • जनप्रतिनिधियों की मांग पर सरकार आज-कल में लेगी फैसला

भोपाल। राज्य शासन ने रक्षाबंधन पर रविवार के लॉकडाउन में छूट दे सकती है। इस संबंध में प्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मांग की है। अब यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंच गया है। जिस पर आज या कल में निर्णय हो सकता है। ऐसी संभावना है कि सरकार रविवार को तय शर्तों के तहत लॉकडाउन में छूट दे सकती है। जबकि राजधानी भोपाल में 4 अगस्त की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन है। ऐसे में भोपाल में भी रक्षाबंधन के दौरान सिर्फ बहनों को लॉकडाउन में मामूली छूट मिल सकती है।
राज्य सरकार ने कोरोना नियंत्रय के लिए प्रदेश में हर हफ्ते दो दिन का लॉकडाउन करने का फैसला किया है। जिसमें रविवार का लॉकडाउन अनिवार्य है। इस बार रक्षाबंधन 3 अगस्त को है। इससे पहले 2 अगस्त हो रविवार होने की वजह से जनप्रतिनिधियों की ओर से मांग है कि इस हफ्ते रविवार के लॉकडाउन में छूट दी जाए। संभवत: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम तक इस संबंध में निर्देश जारी कर सकते हैं।

घर में भी पांच जोग एकत्र नहीं हों
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि घर पर भी एक साथ पांच लोग एकत्र नहीं हों तो अच्छा रहेगा। बाजारों के अंदर कोई भी आम लोग बिना मास्क और तौलिया के नहीं होंगे। वरना जुर्माना लगेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में मंत्री, सांसद और विधायक सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा या अपने साथ तौलिया रखनी होगी। अगर वह बिना मास्क के पाए गए तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। ये नियम सभी अधिकारियों पर भी लागू होगा। जिले के अंदर कलेक्टर-एसपी और भोपाल में सीएस-डीएस सहित सभी अधिकारी। मास्क लगाने का नियम सभी पर लागू होगा। वरना जुर्माना लगाया जाएगा।

राजनीतिक दलों की रैली, प्रदर्शन और सभाओं पर रोक
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश में 14 अगस्त तक राजनीतिक दलों की रैली, प्रदर्शन या सभाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि राजनीतिक कार्यक्रम, रैली, प्रदर्शन और सभाएं 14 अगस्त तक नहीं होंगे।

जरूरी होगा तभी लॉकडाउन लगेगा
गृहमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन, जहां बहुत ज्यादा जरूरी होगा, जहां पानी सिर के ऊपर से निकल रहा होगा। तभी लॉकडाउन होगा। ये भ्रम सभी लोग दूर कर लें, लॉकडाउन समस्या का हल नहीं है और अभी प्रदेश में ऐसी स्थिति कहीं भी प्रतीत नहीं हो रही है। जो संडे का लॉकडाउन है, उस संबंध में जन प्रतिनिधियों के अलग-अलग जगहों से फोन आ रहे हैं। चूंकि संडे को 2 तारीख को है और तीन को रक्षाबंधन है, उसके बारे में पुनर्विचार करने की बात कही गई है। ये बात सीएम के संज्ञान में लाई गई है। उस पर एक-दो दिन कोई निर्णय लिया जाएगा।

Share:

  • सबसे पहले मप्र में लागू करें नई शिक्षा नीति

    Fri Jul 31 , 2020
    मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश छठवीं कक्षा से शुरू करें व्यावसायिक शिक्षा भोपाल। केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मप्र देश में सबसे आगे है। इसी क्रम में केंद्रीय कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी है। इस नीति को सबसे पहले मप्र में लागू करने पर काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved