भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सरपंच के लिए लगानी होगी सील, जिला-जनपद सदस्य के लिए दबाना होगा बटन

  • निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले हफ्ते

भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निकाय चुनाव ईवीएम से होंगे, जबकि त्रिस्तरीय चुनाव में सरपंच और पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होगी और सील लगानी होगी। जबकि जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव ईवीएम से होंगे। इस बार अभ्यर्थियों के नाम अंग्रेजी अल्फाबेट के क्रम के अनुसार तय किए जाएंगे। हालांकि नाम हिंदी में ही लिखे जाएंगे। निकाय चुनाव जनवरी 2021 में संभावित है। जबकि पंचायत चुनाव मार्च में हो सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल द्वारा 1 जनवरी 2021 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत फार्म, दावे आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि 24 दिसंबर 2020 तक निर्धारित की गई है। फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के तहत 12 दिसंबर, 13 दिसंबर, 19 दिसंबर व 20 दिसंबर को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

नपाध्यक्ष 3 और पार्षद ढाई लाख कर सकेंगे खर्च
चुनाव के लेकर महापौर, नपा अध्यक्ष और पार्षदों के खर्च की सीमा भी तय कर दी गई है। नगर परिषद अध्यक्ष 3 लाख व 10 लाख की आबादी के नगर निगम पार्षद 2.50 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे। इसके साथ ही 10 लाख या उससे ज्यादा आबादी वाले महापौर प्रत्याशी 10 से 35 लाख रुपए तक चुनाव में खर्च कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष आबादी के मान से न्यूनतम 4 लाख और अधिकतम 10 लाख रुपए तक चुनाव में खर्च कर सकेंगे। नगर निगम पार्ष 3.75 लाख से 8.75 लाख और नगर पालिका पार्षद 1 लाख से 2.50 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे।

Share:

Next Post

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में बंद का मिला जुला असर, कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर

Tue Dec 8 , 2020
रायपुर । किसानों के भारत बंद का मिला-जुला असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ट्रैक्टर पर सवार होकर रायपुर के जय स्तंभ चौक पहुंचे। यही हालात बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी और बस्तर में भी है। राजधानी रायपुर में भी बंद का मिला-जुला असर है। मुख्य मार्गों पर बड़ी […]