इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कार्यकर्ताओं के ‘भंवर’ में उलझे शेखावत, कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन, टिकट की दावेदारी का विरोध

भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने वाले हैं और इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) कई बड़े ऐलान करके सभी को साधने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव से पहले दोनों ही दलों में दल-बदल का दौर लगातार जारी है।

इसी कड़ी में इंदौर के भाजपा नेता भंवर सिंह शेखावत (Indore BJP leader Bhanwar Singh Shekhawat) की भी पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि भंवर सिंह शेखावत (Bhanwar Singh Shekhawat) 2 सितंबर को कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इतना ही नहीं भंवर सिंह शेखावत आने वाले समय में कांग्रेस के टिकट से अपनी दावेदारी भी पेश कर सकते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दे की भंवर सिंह शेखावत की राह इतनी आसान नहीं है। उनकी कांग्रेस से दावेदारी का लगातार विरोध देखने को मिल रहा है। यह विरोध कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कर रहे हैं। आज बदनावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भंवर सिंह शेखावत का पुतला दहन किया है। बता दें कि, भंवर सिंह शेशावत इंदौर के रहने वाले हैं और बदनावर से एक बार विधायक रहे हैं।

बदनावर में अभी हालात ये हैं कि लोग स्थानीयवाद के मुद्दे पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहत से आयतित व्यक्ति हमारे बीच नहीं रहता है, अगर हमें कोई परेशानी है, कोई मांग है या कोई समस्या है तो उसे बताने हमें बदनावर से लगभग 100 किमी. दीर इंदौर जाना होगा। इसलिए हमें बाहरी नहीं अपने यहां के व्यक्ति के रुप में विधायक चुनना है। शेखावत ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि वर्तमान बीजेपी बदनावर में विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की दुकानदारी है, उन्हें ही मेरे चुनाव लड़ने का भय है। मैंने पहले भी कहा था कि सिंधिया के साथ बीजेपी में आए लोगों ने भ्रष्टाचार किया है। पार्टी को बदनाम किया है और लूट मचा रखी है। बदनावर की जनता यह सब भुगत रही है।

Share:

Next Post

CM शिवराज ने बहनों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बताया क्या है जीवन का मिशन

Wed Aug 30 , 2023
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि बहनों का मान और सम्मान बढ़ता रहे यह मेरे जीवन का मिशन है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी प्रिय […]