भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सूरमा के बतोले

अबी कोई पचास बरस पेले तलक भोपाल जिला नईं था। राजधानी बनने के बावजूद भोपाल सीहोर जिले में आता था। नवाबी दौर में भोपाल रियासत का हिस्सा रहे सीहोर में यूं तो कई मशहूरो मारूफ हस्तियां पैदा हुईं बाकी सीहोर के जाने माने सहाफी (पत्रकार) और लीडर मरहूम हरिकृष्ण सिंह की हस्ती को सीहोर के पुराने बाशिंदे आज भी बड़े एहतराम से याद करते हैं। 14 जनवरी 1917 को वो पैदा हुए और 5 जुलाई 1983 को 66 बरस की उमर में चल बसे। आज उनके चाहने वाले उनकी याद में उन्हें खिराजे अकीदत पेश कर रहे हैं। हरिकृष्ण सिंह साब का डील्डौल, सूरत और पहनावा पंडित जवाहरलाल नेहरू से इस कदर मिलता था की सीहोर के बाशिंदे उने नेहरूजी कहा करते। वो नेहरूजी की तरह चूड़ीदार पायजामा, शेरवानी या नेहरू जेकेट और जूते पहनते तो पूरा नेहरूजी का टच देते। लिहाजा सीहोर की जिस गली मुहल्ले से वो गुजरते तो आवाजे आतीं नेहरूजी आ गए… नेहरूजी आ गए। उन्ने आजादी की लड़ाई में दिलोजान से शिरकत करी और जेल भी गए। भोपाल रियासत के भारत गणराज्य में मिलाने के लिए चले विलीनीकरण आंदोलन में भी वो कूद पड़े थे। इस पत्रकार ने सीहोर में पहली बार एक सरकारी इमारत में तिरंगा फहराया था। जब उन्होंने अपने अखबार सीहोर टाइम्स को शाया करना शुरु किया तब ये खुद सायकल पे अपने अखबार को बांटते। वो इत्ते मकबूल थे के सन 1952 और 1967 तक सीहोर से दो बार विधायक चुने गए। कांग्रेस विधायक दल के सचेतक के साथ ही आप पांच बार जिला कांग्रेस के प्रेसिडेंट भी रहे। इस दरम्यान उन्होंने सीहोर टाइम्स को भी अवाम की आवाज बना दिया था।उनके फरजंद संतोष सिंह आज भी इस अखबार को छापते हैं। संतोष बताते हैं कि 1 जून 1954 को पंडित जवाहरलाल नेहरू की सीहोर में बड़ी सभा हुई थी। सभा के बाद नेहरूजी हमारे घर तशरीफ लाए थे। अपने हमशक्ल को देख कर खुद नेहरूजी अचरज में थे। वो तस्वीर आज भी इस परिवार के पास है। इसी तरह रेल मंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री भी सीहोर के इस नेता कम पत्रकार के घर आए थे। ये शंकर दयाल शर्मा से भी सीनियर थे। लिहाजा भोपाल को राजधानी बनाने की बात सबसे पेले नेहरूजी से हरिकृष्ण सिंह साब ने की थी। इन्होंने इसके लिए बाकायदा एक कैंपेन भी चलाया था। आज अपने वालिद की 39 वीं बरसी मना रहे उनके अहलेखाना (परिवारजन) को अफसोस है की उनके वालिद के नाम पे शहर की किसी सड़क का नाम तक नहीं रखा गया। मरहूम पत्रकार और लीडर को खिराजे अकीदत।

Share:

Next Post

133 निकायों में पहले चरण में कल मतदान

Tue Jul 5 , 2022
प्रचार थमा तो प्रत्याशी आज घर-घर दे रहे है दस्तक भोपाल-इंदौर समेत 11 निगम भी शामिल भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में शामिल जिलों में सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 49 जिलों में बुधवार को मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव के […]